फीचर्ड

आईटीबीपी बरेली में घुसपैठ, तीन कर्मियों ने फर्जी प्रमाण पत्र से पाई नौकरी

  • सत्यापन में सर्टिफिकेट फर्जी, थाना कैंट में कराई गई एफआईआर
  • रोशनी, पार्वती प्रीति ने कर्मचारी चयन आयोग से हुई थी उत्तीर्ण, पाई नियुक्ति

बरेली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) कांस्टेबल (जीडी) भर्ती में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। तृतीय वाहिनी, बरेली द्वारा की गई जांच में तीन महिला रिक्रूट्स ने फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल कर ली। आईटीबीपी द्वारा दस्तावेज जांच बाद तीन महिला रिक्रूट्स पार्वती कुमारी, रोशनी प्रजापति और प्रीती यादव खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। तीनों पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे आइटीबीपी में भर्ती होने का आरोप है।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बरेली आशुतोष शिवम ने जानकारी दी कि
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल दण्डपाल द्वारा थाना कैण्ट पर उपलब्ध करायी गयी तीन तहरीर आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
तीनों के खिलाफ एफआईआर में आईटीबीपी ने स्पष्ट किया है कि आईटीबीपी में किसी भी तरह की फर्जी जानकारी या दस्तावेजों के आधार पर हुई भर्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों मामलों की जांच अब कैंट थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति, सत्यापन में फर्जी मिले सर्टिफिकेट

आईटीबीपी तृतीय वाहिनी द्वारा यह मामला तब पकड़ा गया, जब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पार्वती कुमारी पुत्री मोहर सिंह, ने असम नगांव जिले का स्थायी निवास प्रमाण पत्र जमा किया था, लेकिन सत्यापन में पता चला कि उक्त प्रमाण पत्र न तो संबंधित कार्यालय द्वारा जारी किया गया और न ही वह उस पते पर स्थायी रूप से निवास करती हैं।

तीन महिला आईटीबीपी सिपाहियों पर कार्यवाही

जांच में फर्जी पाए गए दस्तावेज
इसी प्रकार रोशनी प्रजापति पुत्री वीर बहादुर प्रजापति ने असम कछार जिले का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। लेकिन उपायुक्त कार्यालय, कछार, सिलचर रिपोर्ट में यह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। तीसरे मामले में प्रीती यादव पुत्री रामकिरत यादव ने भी कछार जिले के डूलोग्राम क्षेत्र का प्रमाण पत्र पेश किया, जो जांच में गलत पाया गया। उनके प्रमाण पत्र को भी जिला प्रशासन ने अमान्य घोषित कर दिया। तीनों अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित वर्ष 2024 कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा माध्यम से चयन प्राप्त किया था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आते ही आईटीबीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तीनों पर कार्रवाई कर दी है। पता लगाया जा रहा है यह तीनों महिला कर्मियों का मूल निवास कहां पर है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.