उत्तर प्रदेश

सघन मिशन इन्द्रधनुष-लक्ष्य से अधिक का टीकाकरण

टीकाकरण के दूसरे चरण में 12720 बच्चों और 3009 गर्भवती को लगा टीका
दो मई से शुरू होगा तीसरा चरण
सुल्तानपुर। नियमित टीकाकरण से छूट गए बच्चों और गर्भवती को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 अभियान चलाया जा रहा है। जिले में चार से 12 अप्रैल तक चले अभियान के दूसरे राउंड में लक्ष्य से अधिक काटीकाकरण किया गया।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के.त्रिपाठी ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष के तहत लक्षित बच्चों और गर्भवती को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत चार अप्रैल से 12 अप्रैल तक चले दूसरे चरण में 1659 सत्र आयोजित किये गए। इसमें ड्यू लिस्ट के आधार पर 12301 के लक्ष्य के सापेक्ष 12720 बच्चों का टीकाकरण किया गया । इसके साथ ही 2513 के लक्ष्य के सापेक्ष 3009 गर्भवती का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए.एन.राय ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के अन्तर्गत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टी.बी., हेपेटाईटिस-बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, निमोनिया, दस्त, खसरा, रुबैला, दिमागी बुखार आदि रोगों से बचाने के लिए टीके निःशुल्क लगाये जा रहे हैं।

इसके साथ ही अभियान में गर्भवती को भी टीडी का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी ब्लॉक पर अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया था।

अभियान का तीसरा चरण 2 मई से शुरू होगा, इससे पहले 16 से 26 अप्रैल में सभी आशा, संगिनी, ए.एन.एम. व सुपरवाईजर का प्रशिक्षण व संवेदीकरण किया जायेगा। जनसमुदाय से अपील है कि टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चे को अवश्य टीका लगवाएं। इसके लिए अपने क्षेत्र की आशा, ए.एन.एम, आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर संपर्क कर सकते हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.