भाजपा में आंतरिक कलह, सपा के आगे बढ़ने की बनी वजह
भारतीय जनता पार्टी में आपसी कलह और मतभेदों के कारण हो रही टूट-फूट से समाजवादी पार्टी को कुछ ज्यादा ही फायदा हो रहा है। अखिलेश यादव कब बेबाक रवैया और विपक्ष में कोई दमदार चेहरा ना होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने वालों को समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट का हिस्सा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। चुनावी पंडितों की माने तो 2022 में किसान फैक्टर और आपसी कलह को जोड़ दे तो भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए भाजपा के तीनों ‘बागी’ मंत्रियों का अपनी पार्टी में स्वागत किया है। इन तीनों पूर्व मंत्रियों के लिए ट्वीट में सम्मान के भाव थे। अखिलेश ने अपने संदेश में “सामाजिक न्याय” की बात कही है।
2014 के लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में बाद के चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी के गैर-यादव ओबीसी मतदाताओं और बसपा से गैर-जाटव दलित वोटों को काटने में भाजपा को कई साल लगे। इसमें सबसे अधिक मदद मोदी लहर से मिली। बीजेपी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।
कुल मिलाकर 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी दर्जनों मंत्री, विधायक एवं सांसदों के लिए पनागर के रूप में सामने आ रही है और ऐसे में यह संदेश साफ है कि भारतीय जनता पार्टी में आपसी कलह चरम पर है। देखना यह होगा कि 2022 में चुनावी नतीजे किस करवट बैठेंगे।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.