लाइफस्टाइल

काले घुटनों के कारण छोटी ड्रेस पहनने में होती है शर्मिंदगी?

नई दिल्ली, काले घुटने और कोहनी एक कॉमन समस्या है, हालांकि इन दोनों के कारण ही शर्मिंदगी महसूस होती है। इस चिपचिपे मौसम में जहां लड़कियां ढीले छोटे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो वहीं काले घुटनों के कारण ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। अक्सर काले घुटने वॉर्डरोब में मौजूद सामान को फ्लॉन्ट करने से रोकते हैं।

डेड और सख्त स्किन के जमा होने के कारण घुटने काले हो जाते हैं। यहां हम बता रहे हैं इससे छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में- पैरों के काले धब्बों से आसानी से मिलेगा छुटकारा, बस फॉलो करने हैं ये घरेलू तरीके

काले घुटनों से कैसे पाएं छुटकारा
1) एलोवेरा- इससे छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पिग्मेंटेशन हटाने और लाइट करने के गुण होते हैं। इसे इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एलोवेरा की पत्ती से ताजा जेल निकाल लें। फिर 10 मिनट के लिए इसे अपने घुटनों पर धीरे-धीरे मालिश करें बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

2) पुदीना- पुदीने में एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं, इसमें कुछ जरूरी तेल भी होते हैं जो काले घुटनों के आसपास की डेड स्किन को साफ करने में कामयाब होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा कप पानी लें और उसमें मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें। पानी को ठंडा होने दें। इसे छान लें, और एक तरफ रख दें। अब इस पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने घुटनों पर लगाएं। बाद में घुटनों को धो लें।

3) बेकिंग सोडा- ये एक नैचुरल क्लीन्जर है। बेकिंग सोडा घुटनों से डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।

इसे अपने घुटनों पर रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद अपने घुटनों को पानी से साफ करें।

4) दही- ड्राई स्किन के लिए ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, दही स्किन के रंग को लाइट करने में मददगार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तीन चम्मच दही में एक चम्मच सिरका मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने घुटनों पर लगाएं और पांच मिनट तक मसाज करें। फिर कुछ देर लगा रहने दें और बाद में इसे पानी से धो लें।

5) नींबू- नींबू स्किन की रंगत निखारने का सबसे सस्ता और बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आधे नींबू के रस में दो बड़े चम्मच बेसन मिलाएं। फिर इसे घुटनों पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर काले घुटनों को स्क्रब करें और सामान्य पानी से धो लें।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.