राजनीति

क्या वास्तव में कांग्रेस का बुरा दौर गुजर गया है !

कांग्रेस पार्टी के नेता मान रहे हैं कि पार्टी का सबसे बुरा दौर गुजर गया है। अब पार्टी वापसी के रास्ते पर है। सबसे बुरे दौर का मतलब 2014 से 2024 का था, जब दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस क्रमशः 44 और 52 सीटों पर जीती थी और नेता प्रतिपक्ष का पद भी उसे नहीं मिल पाया था। उस दौर में कांग्रेस लगातार राज्यों में भी हारती रही। उसकी सरकारें गिरती रहीं और उसके नेता पार्टी छोड़ कर जाते रहे।

इस दौर में पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी की छवि को लेकर छवि का संकट भी चलता रहा। इस लिहाज से पार्टी के नेता मान रहे हैं कि पिछले एक साल में सब कुछ ठीक हुआ है। कांग्रेस के सांसदों की संख्या एक सौ पहुंच गई है। सोशल मीडिया के इकोसिस्टम ने राहुल की छवि को बेहतर किया है और अब राहुल गांधी एजेंडा तय करते दिख रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस की जगह लेने की लड़ाई नहीं थम रही है, बल्कि तेज होती जा रही है।

कांग्रेस के पुराने नेता भी मान रहे हैं कि अगर बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चुनाव जीत गई तो वे कांग्रेस की जगह लेने की राजनीति करेंगे? असल में प्रशांत किशोर ने सबसे पहले कांग्रेस को ही टेकओवर करने का प्रयास किया था। वे सोनिया और राहुल गांधी से कई बार मिले और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने कई प्रेजेंटेशन दिए। वे चाह रहे थे कि उनको कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए। वे यह भी मानते हैं कि कांग्रेस जिस आइडिया की राजनीति करती है उसके लिए भारत में जगह है।

जब कांग्रेस के नेताओं ने उनकी योजना को पंक्चर किया तो वे अकेले राजनीति करने उतरे और प्रयोग के लिए उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को चुना। बिहार में वे पलायन, गरीबी, पिछड़ेपन, अशिक्षा आदि का मुद्दा बना कर राजनीति कर रहे हैं लेकिन वे वही सामाजिक समीकऱण गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी कांग्रेस ने गढ़ा था। वे ब्राह्मण होने की वजह से सवर्ण वोट साथ आने की संभावना देख रहे हैं और उनको लग रहा है कि अगर सवर्ण खास कर ब्राह्मण उनके साथ आए तो मुस्लिम भी आएंगे और तब दलित भी जुड़ेंगे। तभी कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि अगर वे बिहार में कामयाब हुए तो इस फॉर्मूले पर वे देश भर में राजनीति करेंगे और कांग्रेस की जगह लेने का प्रयास करेंगे। हालांकि बिहार का रास्ता बहुत मुश्किल है।

प्रशांत किशोर से पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की जगह लेने की राजनीति शुरू की थी और गुजरात की एक विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद उन्होंने दावा करना शुरू कर दिया है कि जनता को कांग्रेस की जरुरत नहीं है। जनता कांग्रेस के विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। वे दावा कर रहे हैं कि भाजपा गुजरात में 30 साल से राज इसलिए कर रही है क्योंकि कांग्रेस उसकी मदद कर रही है। ध्यान रहे राहुल गांधी ने खुद ही माना हुआ है कि कांग्रेस में बहुत से नेता हैं, जो भाजपा की मदद करते हैं। इसी लाइन को केजरीवाल आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कह दिया है कि वे किसी गठबंधन में नहीं हैं और साथ ही बिहार में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ध्यान रहे उन्होंने दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस की जगह ली है और गोवा व गुजरात में कांग्रेस को सत्ता से बहुत दूर कर दिया है। ममता बनर्जी भी कांग्रेस की जगह लेने की राजनीति कर रही हैं। उनका दूसरा मॉडल है। उन्होंने मेघालय में पूरी कांग्रेस पार्टी का विलय तृणमूल में करा लिया था। झारखंड में भी ऐसा करने का प्लान था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वे पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस की जगह लेने की राजनीति कर रही हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.