विदेश

इजरायल का हमास से जुड़े चार इमारतों पर बमों से हमला

तेल अवीव, एजेंसी। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी स्थित हमास के शीर्ष श्रेणी के सदस्यों के चार इमारतों पर हमला किया जिनका इस्तेमाल सैन्य अभियानों की योजना बनाने के लिए किया गया था।

इजरायली रक्षा बलों की प्रेस सेवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक,“ इजरायली वायु सेना के लड़ाकू जेट ने गाजा पट्टी के उत्तर में अल-कसम ब्रिगेड (हमास सैन्य विंग) के एक डिप्टी कमांडर से संबंधित एक अपार्टमेंट पर हमला किया। इसके अलावा, आईडीएफ ने गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में सजया और शबुरा रेजिमेंटों के कमांडरों और एन्क्लेव के मध्य क्षेत्र में दीर अल-बाला रेजिमेंट के कमांडर से संबंधित तीन अपार्टमेंटों पर भी हमला किया। सभी अपार्टमेंट का इस्तेमाल हाल के हमास हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया गया था।”

फ़िलिस्तीनियों और इज़राइली पुलिस के बीच सात से 10 मई के बीच बड़े पैमाने पर झड़पें हुईं, जो हाल के वर्षों में गाजा पट्टी में सबसे तेज वृद्धि के रूप में दर्ज की गयी। पूर्वी यरुशलम के दो क्षेत्रों में एक ही बार में टेंपल माउंट और शेख जर्राह क्वार्टर के पास दंगे शुरू हुए, जहां कई अरब परिवारों को इजरायली अदालत के फैसले के कारण बेदखल किया जा रहा है।

फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने गाजा से इजरायल की ओर 1600 से अधिक रॉकेट दागे हैं। इजरायली मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम की प्रभावशीलता लगभग 90 फीसदी है। संघर्ष के बढ़ने की शुरुआत के बाद से छह इजरायली नागरिकों और एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई है। इजरायल ने गाजा के खिलाफ जवाबी हमले किए, हमास और इस्लामिक जिहाद के करीब 600 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। एन्क्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तीन दिनों में मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 83 हो गई और 487 लोग घायल हो गए हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

11 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.