उत्तर प्रदेश

फर्खे मिल्लत कहना इंसाफ नहीं है वे फर्खे हिन्दुस्तान हैं: राज्यपाल

लखनऊ। पद्मभूषण स्वर्गीय डॉण् कल्बे सादिक को लोगों ने फ र्खे मिल्लत, अलमदारे इत्तेहाद और न जाने कितने खिताब दिये। वह यकीनी तौर पर पासदारे इल्म-अदब, दार्शनिक और निहायत गरीब-परवर थे। डॉ.कल्बे सादिक को फर्खे मिल्लत कहना इंसाफ नहीं है वे फर्खे हिन्दुस्तान हैं। डॉ. कल्बे सादिक को सच्ची श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में फूल और गुलदस्ता देने के बजाए कलम और नोटबुक देकर दी जा सकती है।

यह बात केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कैफी आजमी अकादमी में आयोजित याद-ए-सादिक को सम्बोधित करते हुए कही। प्राइम मीडिया सोल्यूशन और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।उन्होंने कहा कि डॉ. कल्बे सादिक के साथ बहुत से कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। जिससे उनकी मोहब्बत और शफ कत मिली। उन्होंने डॉ. सादिक के शिक्षा के मिशन पर कहा कि डॉ. सादिक कहते थे इल्म हासिल नहीं करेंगे तो हमारा इस्तेमाल होता रहेगा। कलम की ताकत यह है कि लिखे अल्फ ाज इंसान के मरने के बाद भी चमकते रहते हैं और आज वर्तमान दौर में बयान भी वही हैसियत अख्तियार कर गया है। डॉ. सादिक की तकरीर और तहरीरों से आज भी सबक हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुरान में इल्म हासिल करने का जरिया कलम बताया गया है तो जिस चीज को याद करना है उसे रटने के बजाए लिख लें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में अगर डॉ. कल्बे सादिक की बात मानी जाती तो मुल्क में अमन-चैन बना रहता। इसी तरह 1986 में तीन तलाक जो शरीयत थी 2017 में उसे बिदअत बता खुद बदलने को तैयार हो गये। उन्होंने कहा कि डॉ. सादिक इल्म पर बहुत जोर देते थे। उन्हें पढिय़े, सुनिये और समझ कर उसका फ ायदा उठाइये तो हमारी जिंदगी न सिर्फ आसान होगी बल्कि राहें हमवार होंगी। उन्होंने कहा कि खुद की आलोचना और वह बातें करना जो प्रसिद्धि का दर्जा नहीं रखती। यह डॉ. सादिक जैसा एक आलिम-ब-अमल ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि सर सैय्यद अहमद खां बड़े आलिम थेए, लेकिन हम उनसे फ ायदा न उठा सके। आज तक उनकी तहरीर और तकरीरें नहीं छपीं। सर सैय्यद की तहरीर और तकरीर को छाप कर लोगों को मुहैया कराएं ताकि लोगों को पता चले कि सर सैय्यद क्या थे।

उन्होंने कार्यक्रम में यूनिटी कॉलेज के छात्रों के गीता-कुरान, बाइबिल और गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की सराहना करते हुए कहा कि यूनिटी कॉलेज का यह प्रयास प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. शारिब रुदौलवी ने कहा कि जो लोग दूसरों के लिए जीते हैं। हमेशा जिन्दा रहते हैं। डॉ. सादिक ने जो काम दूसरों के लिए किये, वह सबको पता हैं। उन्होंने कई संस्थाएं बनाईं, जिनसे आज हजारों की संख्या में लोग फ ायदा उठा रहे हैं।

यूनिटी कॉलेज, आईटीआईए जैनुलआब्दीन हॉस्पिटल और एरा हास्पिटल में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम को मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर आधुनिक शिक्षा के लिए शिया पीजी कॉलेज, चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टड्ढ सेवाओं के लिए एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. फ रजाना मेहदी, महिला सशक्तीकरण के लिए तकदीस फ ातिमा, समाजसेवा के लिए अमरोहा के आलम लतीफ और साहित्यिक सेवाओं के लिए फ खरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतहर काजमी ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज यूनिटी कॉलेज के छात्र फ ारिस अब्बास ने तिलावते कलामे पाक, मजीदा रिजवी ने बाइबिल और अनमता फ ातिमा ने गीता के श्लोक पढ़ कर किया। कार्यक्रम का आरम्भ और समापन शुआ फ ातिमा गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान से किया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.