मनोरंजन

सुकेश चंद्रशेखर केस में ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस

मुंबई। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 19 सितंबर को तलब किया था। सोमवार को जैकलीन एक बार फिर से आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री को मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जैकलीन जांच में शामिल होने के लिए मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी जैकलीन से हुई थी पूछताछ

बीते बुधवार को भी जैकलीन ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हुई थीं और उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। उनके सामने पिंकी ईरानी को भी बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। पिंकी ईरानी के बारे में बताया जाता है कि अभिनेत्रियों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने का काम वही करती थी।

ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का नाम

सुकेश चंद्रशेखर अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर कई हाई प्रोफाइल लोगों को ठगने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं। 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें जैकलीन का का नाम आरोपी के रूप में शामिल था। ईडी के मुताबिक, जैकलीन और नोरा फतेही ने सुकेश से कैश और महंगे गिफ्ट्स लिए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.