धर्म

आज जागेंगे जगतपति, शुरू होगा मांगलिक कार्यों का दौर

ई रेडियो इंडिया ब्यूरो, लखनऊ

सर्वाधिक महत्व रखने वाली कार्तिक शुक्ल पक्ष देवता ने एकादशी इस बार 12 नवंबर मंगलवार को हर्षण योग में मनाई जाएगी। जिस कारण इस पर्व का महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। क्योंकि, हर्षण योग बेहद शुभकारी माना जाता है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस पर्व पर तुलसी शालिग्राम का विवाह भी होता है। इसी धार्मिकता पर चलते वर्ष भर में सबसे ज्यादा विवाह भी इसी दिन होते हैं।

बता दे, 17 जुलाई देवशयनी एकादशी के दिन भगवान नारायण शयन मुद्रा के लिए क्षीरसागर में चले गए थे। उसके बाद अब देवोत्थनी एकादशी के दिन जागेंगे। बता दे, भगवान के सोने से लेकर जागने तक की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। जिस कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर चातुर्मास की अवधि में पूर्णता विराम लग गया था। लेकिन अब देवोत्थनी एकादशी से विवाह, देव प्रतिष्ठा, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश, नवीन कार्य, सहित तमाम मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। यानी अब हर जगह बैंड बाजा की धूम रहेगी भारी संख्या में विवाह कार्य संपन्न होंगे।

यह मुहूर्त का सिलसिला 15 दिसंबर तक चलता रहेगा। ज्योतिष के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और एक माह तक रहेंगे।इस अवधि को खरमास कहा जाता है और इस खरमास की अवधि में मांगलिककार्य पूर्णता वर्जित मानेजाते हैं। उसके बाद 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मांगलिक कार्यों का फिर से शुभारंभ हो जाएगा। साथ ही मांगलिक कार्यों का सिलसिला होली तक चलता ही रहेगा। विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर में 11, दिसंबर में 11, जनवरी में 9, फरवरी में 13, और मार्च में चार रहेंगे।

इस विधि से जगाएं देव करें पूजा

देवउठनी एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई करें। अब घर के आंगन में भगवान विष्णु के पद चिह्न बनाए और उन्हें ढक दें। इसके बाद एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पूजा में प्रभु श्रीहरि को गन्ना, सिंघारा और फल आदि अर्पित करें, साथ ही उन्हें जनेऊ व नए वस्त्र चढ़ाएं।

रात्रि के समय में पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी सहित देवी-देवताओं के निमित्त 11 दीपक जलाएं और वंदना करें। अब सपरिवार भगवान विष्णु और उनके पद चिह्नों की पूजा-अर्चना करें। देवों को जगाने के लिए घंटी और शंख ध्वनि का इस्तेमाल करें और जयकार लगाएं। अंत में देवउठनी एकादशी व्रत की कथा सुनें।

यह रहेंगे विवाह का मुहूर्त

  • नवंबर 12,13,16,17, 18,22, 23, 25, 26,27, 28।
  • दिसंबर- 2, 3, 4, 5,6, 7,9 10, 11, 14,15
  • जनवरी -16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27
  • फरवरी -3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 26,
  • मार्च 1,2,3,6

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.