सुल्तानपुर

Jai Gopal Singh: सूरापुर के स्वतंत्रता सेनानी की स्मृतियां हो रहीं अस्तित्वहीन

Jai Gopal Singh: जौनपुर जिले का सूरापुर कस्बा… यहां पर न केवल प्राकृतिक वातावरण मौजूद है बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के समय की यादें भी यहां की फिजाओं में गूंज रहीं हैं मगर अफासोस है कि हमारे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी या फिर कमजोर नेतृत्व इस शोंधी महक को पहचान नहीं सका है।

स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की शुरुआत में ही यहां से बाबू Jai Gopal Singh की दहाड़ ने अंग्रेजों के कलेजे को दहशत से भर दिया था… 8 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे ने बाबू जयगोपाल सिंह के रगों में आजादी की मंशा पैदा कर दी।

सूरापुर के स्वतंत्रता सेनानी Jai Gopal Singh पूर्व सीएम के थे करीबी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू Jai Gopal Singh जी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्रीपति मिश्र के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके पुत्र प्रमोद मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया बताते हैं कि बाबू जय गोपाल सिंह सदैव दूसरों का सम्मान करने की बता करते थे। 1957 के चुनाव के समय से ही उनसे व पिता श्रीपति मिश्र जी से घनिष्ठता थाी। समाज का हर तबका उनका आदर करता था।

राजनीति का मकड़जाल और जातिवाद के दंश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में ख्यातिलब्ध बाबू Jai Gopal Singh जी का अस्तित्व मिटने के कगार पर है… आजादी की लड़ाई के दौरान जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सूरापुर से गुजरे तो वो जय गोपाल सिंह के यहां रुके थे। यह स्थान अब धाराशाई हो चुका है, जीर्ण-शाीर्ण हो चुका है।

लोगों के अनुसार 1942 में गांधी जी के आंदोलन ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के दौरान बेलवाई, आजमगढ़ के पास रेलवे पटरी तोड़ने के आरोप में गंगा बक्ख सिंह, अंबिका सिंह, राजदेव सिंह जी यहीं पर शरण लिए, दर्जनों थानों की पुलिस ने यहां छापा मारा लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई थी और वर्तमान समय में हमारी सरकार व राजनेता इस ऐतिहासिक शरणस्थली की महत्ता को ही नहीं पकड़ पा रहे हैं।

सूरापुर स्थित क्रान्तिकारियों का अघोषित कार्यालय माना जाने वाला यह स्थान अब उपेक्षित है और राजनीति के कुचक्रों का शिकार है। कहते हैं कि इतिहास से सीख न लेने वालों का हस्त्र भी बड़ा डरावना होता है।

बहरहाल हमारा प्रयास यह है कि आम जनता के पास संदेश पहुंचे कि हमें आजादी की हवा जिंदगी देने की बुनियाद रखने वालों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है? यदि आप जौनपुर या फिर सुल्तानुपर जनपद के रहने वाले हैं तो इस आर्टिकल को इतना शेयर करें कि वर्तमान सरकार तक हमारा संदेश अवश्य पहुंचे….

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

11 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.