जयसिंहपुर/सुलतानपुर। सदर विधानसभा (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र एक ऐसी विधानसभा है, जहा माना जाता है कि इस विधानसभा क्षेत्र से जिस पार्टी का विधायक बनता है उसी की सरकार बनती है। हांलाकि अबतक आंकड़े यही रहे हैं, वैसे इसबार जयसिंहपुर में लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है, एक तरफ दो बार के विधायक रहे बसपा प्रत्याशी ओपी सिंह जिन्हें विकास पुरुष के रूप में देखा जाता है, तो दूसरी तरफ भाजपा से समझौते में निषाद पार्टी के खाते में आई जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार से हार का मुंह देखने वाले राजबाबू उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है। इसबार बसपा से ओपी सिंह तो निषाद पार्टी से राजबाबू उपाध्याय, दोनों प्रत्याशियों की हैट्रिक का सवाल भी उठाया जा रहा है, यदि परिणाम बसा प्रत्याशी ओपी सिंह के पक्ष में जाता है तो जीत की हैट्रिक लगाएगें, यदि जीत का सेहरा राजबाबू उपाध्याय के सर सजता है, तो उन्हें पहली बार माननीय बनने का अवसर मिलेगा, परंतु परिणाम उनके विपरीत जाता है, तो हार की हैट्रिक लगेगी, हांलाकि परिणाम अपने, अपने पक्ष में करने के लिए बसपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी पूरी ताकत से क्षेत्र में लगे हुए है, बसपा प्रत्याशी ओपी सिंह को क्षेत्र में विकास पुरुष माना जाता है, जबकि राजबाबू उपाध्याय को खुद को साबित करने के लिए अभी जयसिंहपुर विधानसभा से जीत की जरूरत है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.