देश

सबसे ठण्डा हुआ श्रीनगर, -8.8 पहुंचा पारा

श्रीनगर। श्रीनगर में तीस सालों के बाद सबसे अधिक सर्द रात का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। आज यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यह घटकर शून्य से 8.8 डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारी ने बताया, आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही जगहों में रात के तापमान में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी इस मौसम में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि श्रीनगर में तीस सालों के बाद शून्य से 8.8 डिग्री नीचे सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लोटस ने कहा, साल 1991 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यहां ‘चिलाई कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं। पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 12.0 और 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

लद्दाख के लेह शहर में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान इस वक्त शून्य से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 26.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इनके अलावा, जम्मू व कटरा में तापमान क्रमश: 5.8 और 5.4 डिग्री सेल्सियस है। बटोत में यह 1.1 डिग्री सेल्सियस है। बनिहाल में 0.6 और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

3 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.