जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
मेरठ।
थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जहां थाना जानी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 559/25 में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कियगिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटा पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम नंगला मल, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 16 नवंबर 2025 को वादी धीरज सिंह पुत्र स्व. राजवीर सिंह निवासी ग्राम जाटोली, थाना कंकरखेड़ा ने थाना जानी में तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने उसके भाई विपिन कुमार की मोटरसाइकिल रोककर लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।विवेचना के दौरान आरोपी जितेंद्र उर्फ छोटा का नाम प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…
वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…
गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…
This website uses cookies.