Jaunpur: A truck collided with a vehicle full of pilgrims, injuring ten devotees.
जौनपुर। वाराणसी से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन गुरुवार की सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गया।
वाराणसी- लखनऊ हाइवे पर सीहीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दस श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी नौ घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन के लिए वाराणसी से निकले थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.