जौनपुर

Jaunpur Hindi News: सांसद ने घेरा थाना, दो सिपाही लाइन हाजिर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मे जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद हुआ। एक पक्ष के प्रभाव में आकर मनबढ़ सिपाहियों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को थाने मे ले जाकर जमकर पीटा और लाकअप में बन्द कर दिया। जानकारी मिलते राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गई और दोनों सिपाहियों शैलेंद्र यादव व प्रमोद यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग लेकर घेराव कर लिया।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया एवं उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। नरायनडीह गांव के निवासी विनोद कुमार सिंह अपनी कार से परिवार के ही अमित सिंह व ऋशु सिंह के साथ बाजार गए हुए थे , जो जाम में फंस गए , पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें कार आगे बढ़ाने के लिए कहा जिसे लेकर दोनों में नोक झोंक होने लगी।

दोनो सिपाही मौके पर पहुंच गए और कार सवार तीनों लोगों को थाने मे ले गए , मनबढ़ सिपाहियों ने तीनों लोगों को बेल्ट व लाठी डंडे से जमकर पीटा और जमीन पर गिर जाने के बाद जूतों से ठोकर मारी।सिपाहियों की बर्बरता सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पाकर सैकड़ों समर्थकों के साथ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी थाने पर पहुँच गई और सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग लेकर अड़ गई।

सूचना मिलने पर एस पी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह पहुंचे गए , उन्होंने तत्काल दोनों सिपाहियों शैलेंद्र यादव प्रमोद यादव को लाइन हाजिर किया और दोनों के विरुद्ध मारपीट करने का मुकदमा भी दर्ज करने का आदेश दिया मुकदमा भी थाने में दर्ज कर लिया गया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.