जौनपुर

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय पहुंचे हाईकोर्ट, राहत फिर भी नहीं

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद अब पुलिस उन्हें तलास रही है तो वहीं अब उनके वकील हाईकोर्ट पहुंच गये हैं।

चर्चा ये है कि कानपुर वाले विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद यूपी पुलिस इस स्टाइल से पलटी हुई गाड़ी से साफ सुथरा निकलने की आदी हो चुकी है… यही कारण है कि जब तक दो चार महीने में एक आध गाड़ी न पलट जाये तो उसे चैन नहीं आता… इसी डर से ये भाई साहब गाड़ी में बैठकर नहीं बल्कि पैदल की थाने जाने की बात कह रहे हैं…

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का लापता हो जाना अब कुछ कुछ यूपी पुलिस की दिमाग में शायद अब विकास दुबे की गाड़ी पलटाने वाले एक्शन प्लान को दोहराने की नियति पैदा कर रही है… 

कहां छुप गये जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह। बाहुबली कहलाने वाले धनंजय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस ढूढ रही है… खुफिया विभाग उन तक पहुंचने का जरिया तलाश रहा है लेकिन कम्बख्त धनंजय सिंह हैं कि, हाथ लगने को तैयार नहीं हैं…

जौनपुर पुलिस के कप्तान ने अपनी टीम को एलर्ट मोड में डाल दिया है…. उधर लखनऊ पुलिस ने पहले से कमर कस ली है…. ऐसे में अब ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि धनंजय के रिश्तेदारों ने भी अपना मोबाईल स्विच ऑफ कर लिया है।… लेकिन धनंजय के विरोधियों की खुशी का ठिकाना नहीं है…. 

माना ये भी जा रहा है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह किसी पूर्व मामले में समर्पण भी कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं धनंजय सिंह के वकील अरेस्ट स्टे के लिये हाईकोर्ट की शरण में जाने को तैयार बैठे हैं… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि… क्या डर गया जौनपुर का बाहुबली…

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.