जौनपुर

Jaunpur News: परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान में धांधली, वाराणसी मंडल आयुक्त करेंगे जांच

  • आदर्श चौबे, न्यूज वालंटियर-सुल्तानपुर

Jaunpur News: घोटाला कभी भी और कहीं भी हो सकता है… ऐसे में सचेत रहने के साथ-साथ हमें सावधान रहने की भी जरूरत है। हाल ही में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बड़ा घोटाला सामने आया है जो उच्च अधिकारियों के लिये सिरदर्द बन गया है।

दरअसल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान में हुए भ्रष्टाचार के चलते वित्त अधिकारी संजय कुमार राय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। उनकी जगह अब राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला को विश्वविद्यालय के वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय कुमार राय को उत्तर प्रदेश कोषागार, लखनऊ से अटैच किया गया है।

कैसे सामने आया घोटाला?

वर्ष 2023 के जुलाई माह में तत्कालीन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने वित्तीय अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए एक कर्मचारी को बर्खास्त और एक अन्य को निलंबित किया। इसके बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई थी लेकिन उच्च पदों पर बैठे अधिकारी खुद को बचाने में सफल रहे।

इसके बाद इस अनियमितता की जांच के लिये कुलपति ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जिसमें प्रो. अजय प्रताप सिंह (मनोविज्ञान विभाग), सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रेमचंद त्रिपाठी, चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित गुप्ता को शामिल किया गया था।

प्रो. अजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई, लेकिन न्यायाधीश और चार्टर्ड अकाउंटेंट की रिपोर्ट में स्पष्ट विरोधाभास पाया गया।

फर्जी खातों में ट्रांसफर किए गए लाखों रुपये

जांच में खुलासा हुआ कि वित्त विभाग ने परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान के नाम पर फर्जी खातों और परिचितों के बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए। जब यह घोटाला उजागर होने लगा, तो संजय कुमार राय ने कुछ धनराशि वापस मंगवाने और नकद जमा करने की कोशिश की, लेकिन मामला और गंभीर हो गया।

प्रारंभिक जांच में इस घोटाले की राशि लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वास्तविक हेराफेरी की रकम इससे कई गुना अधिक हो सकती है। इस घोटाले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जांच के बाद कई उच्च पदस्थ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस घोटाले ने विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचाया है और प्रशासन के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब वाराणसी मंडलायुक्त करेंगे जांच

घोटाले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच वाराणसी मंडलायुक्त को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे की जांच में दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.