Jila Panchayat Adhyaksh Jaunpur
Jila Panchayat Adhyaksh Jaunpur: जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मात देते हुये जीत दर्ज की है। श्रीकला रड्डी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 47 वोटों से जीत दर्ज की है।
दरअसल, जिला पंचायत सदस्य के रूप में श्रीकला धनंजय सिंह ने जौनपुर जिले के सिकरारा विकास खण्ड के वार्ड नंबर-45 से जीत हासिल की थी। श्रीकला ने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को 11293 मतों से हराया था। श्रीकला धनंजय सिंह को कुल 14827 वोट मिले थे। जिसके बाद श्रीकला धनंजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल किया था।
अपना दल (एस) ने शनिवार 03 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को अपना समर्थन दे दिया। प्रेस कांफ्रेंस कर मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल पटेल ने कहा कि सपा को हराने के लिए अपना दल (एस) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।
इसके लिए अपना दल (एस) के प्रत्याशी सहित सभी छह जिला पंचायत सदस्यों के साथ समर्थन दिया है। बता दें कि अपना दल (एस) और भाजपा के बीच एनडीए गठबंधन के तहत जौनपुर और सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद (Jila Panchayat Adhyaksh Jaunpur) की सीट को भाजपा ने अपना दल (एस) के खाते में दिया था।
निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डी तेलंगाना की हैं। वो निप्पो बैट्री घराने की बेटी हैं। श्रीकला के पिता भी तेलंगाना के हुजूरगंज से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। श्रीकला के पति धनंजय सिंह साल 2002 में पहली बार रारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए थे।
2007 में जनता दल यूनाइटेड से विधायक हुए। 2009 में बसपा से सांसद चुने गए। रारी सीट खाली होने पर इनके पिता राजदेव सिंह ने उपचुनाव बसपा से जीता था। इसके बाद नये परिसीमन में यह सीट मल्हनी विधानसभा में चली गई, जहां से तीन बार धनंजय सिंह चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हर बार दूसरे नंबर रहे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.