मेरठ

Jila Panchayat Adhyaksh Meerut गौरव चौधरी ने ली शपथ

  • मेरठ, संवाददाता

Jila Panchayat Adhyaksh Meerut: चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चाैधरी को जिलाधिकारी के0 बालाजी #Kbalaji ने व सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलायी। अध्यक्ष गौरव चाैधरी ने कहा कि वह किसानों व आमजन की सेवा करने के लिए आये हैं और यही उनका ध्येय है।

इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ। जनपद के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बने गौरव चौधरी ने कहा कि वह मेरठ में किसानों व आमजन की सेवा करने के उद्देष्य से आये हैं कोई राजनीति करने नहीं आये हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की भारत के नवनिर्माण की सोच को आगे बढ़ाना है तथा इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें किसानों व आमजन की सेवा करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हंू। उन्होंने सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरठ के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा।

संगठन के कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस जिले का भविष्य बदलना चाहिए व दशा व दिशा बदलनी चाहिए तथा जिले के विकास का नक्शा भी बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर मेरठ के विकास के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मेरठ को दुनिया में जाना जाता है। यहां पाण्डवों का जन्म हुआ व देश की क्रान्ति का आगाज भी मेरठ से ही हुआ। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में मेरठ जिला पंचायत के कार्यों की वजह से एक आदर्श जिला बने, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें।

इस अवसर पर मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद बागपत सत्यपाल सिंह, राज्यसभा संासद श्रीमती कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम, विधायक सोमेन्द्र तोमर, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नवनिर्वाचित जिला पंचायत के सदस्यगण, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, जिलाधिकारी के0 बालाजी, सीडीओ शशांक चैाधरी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एएमए जिला पंचायत एस0के0 गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी कुलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.