बिहार

जनसुराज अभियान समिति व घोड़ासहन प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक संपन्न

मोतिहारी। जनसुराज अभियान समिति व घोड़ासहन प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक घोड़ासहन प्रखंड के प्रस्तावित जनसहायता कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। उक्त बैठक जनसुराज संगठन विस्तार को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए जनसुराज जिला अभियान समिति के सदस्य राजीव कुमार पाण्डेय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज समय की पुकार है कि प्रशांत किशोर जी ने बिहार व बिहारियों के बदहाल स्थिति को खुशहाल बनाने का बीड़ा उठाया है।

जनसुराज जनता के बीच मजबूती से जगह बना रहा है और एक बेहतर विकल्प के रूप में इसकी स्वीकार्यता हो रही है अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार की भ्रष्टाचारी सत्ता बदलेगी और आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता का सुंदर राज स्थापित होगा।वहीं बैठक के दौरान श्री पाण्डेय ने बताया कि शीघ्र हीं घोड़ासहन के सभी 14पंचायतों के संयोजक का चयन किया जाएगा तथा प्रत्येक पंचायत स्तर पर भी अभियान समिति की बैठक‌‌‌ का आयोजन किया जाएगा तथा 20-20 सदस्यों का चयन भी किया जाएगा।

यह कार्य 10जनवरी तक प्रत्येक पंचायत स्तर पर पूरा किया जाएगा। मौके पर जिला अभियान समिति के संयोजक राणा रणजीत व जिला महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने जनसुराज के सोच के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।

वहीं बैठक को आकाश कुमार चौधरी उर्फ पेंटल,पूर्व मुखिया अवधेश साह,दीपू कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, संतोष गिरी,रामजी ठाकुर,सूरज कुमार, कन्हैया कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया। इसके साथ हीं अनुराग कुमार, आशीष कुमार,दीपक साह,सपना देवी, हिमाचली देवी,रुपांति देवी,कई मुखिया, सरपंच सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.