विदेश

जॉर्डन के प्रिंस ने बुल्गारिया की राजकुमारी से की दूसरी शादी

जॉर्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय के चचेरे भाई प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद और बुल्गारिया की राजकुमारी मरियम की शादी ने हर किसी को चौंका दिया है। एक प्राइवेट फंक्शन में दोनों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया, जहां किंग अब्दुल्ला भी मौजदू रहे। मालूम हो कि दोनों की यह दूसरी शादी है।

प्रिंस गाजी और मरियम की शादी चौंकाने वाली इसलिए है, क्योंकि दोनों को कभी सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया। मीडिया में भी इन्हें लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। द रॉयल हाशिमेट कोर्ट की ओर से इस शादी की जानकारी दी गई। साथ ही नए जोड़े को शुभकामनाएं भी भेजी गईं।

शादी में शामिल हुए जॉर्डन किंग

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस गाजी और मरियम की शादी में जॉर्डन किंग के अलावा और भी कई लोग शामिल हुए। इनमें राजशाही परिवार के अन्य सदस्य प्रिंस अल एहसन और प्रिंस तलाल का नाम सबसे ऊपर है। द रॉयल हाशिमेट कोर्ट की ओर से इस शादी की एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें नए जोड़े को किंग अब्दुल्ला के साथ देखा जा सकता है।

शाही परिवार की नई बहू के बारे में

मरियम का जन्म स्पेनिश फैमिली में हुआ। उनकी पहली शादी बुल्गारिया के प्रिंस कर्दम से हुई। इनके दो बेटे हैं, जिनके नाम प्रिंस बॉरिस और प्रिंस बेल्ट्रन हैं। 2015 में प्रिंस कर्दम की मौत हो गई। इसके बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस बॉरिस बुल्गारिया के उत्तराधिकारी बनाए गए।

प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद की भी दूसरी शादी

जॉर्डन प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1997 में अरीज जवाई से हुई थी। दोनों के चार बच्चे (राजकुमारी तसनीम, प्रिंस अब्दुल्ला, राजकुमारी जेना और राजकुमारी सलसबील) हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

2 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

4 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

4 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

4 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

6 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

6 days ago

This website uses cookies.