देश

journalist Sulabh Hatyakand की हो CBI से जांच: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली/ प्रतापगढ़। Journalist Sulabh Hatyakand:  कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि श्री सुलभ श्रीवास्तव ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि अवैध शराब पर उनकी खबर से शराब माफिया नाराज हैं, इसलिए उन्हें अपने और अपने परिवार की चिंता है, लेकिन उनके इस आग्रह पर ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया और प्रशासन के बीच गठजोड़ है। गठजोड़ के कारण शराब माफिया निडर होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन उनके खिलाफ आने वाली किसी भी शिकायत पर ध्यान नहीं देता है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव ने अपने पत्र में लिखा “एबीपी न्यूज के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की जनपद प्रतापगढ़ में 13 जून की रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। वे एक न्यूज कवर करके घर वापस लौट रहे थे।

खबरों के अनुसार वे एक ईंट भट्ठे के पास मृत मिले उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे।” प्रियंका गांधी ने कहा कि 12 जून को सुलभ श्रीवास्तव ने एडीजी को लिखा कि स्थानीय शराब माफिया से उन्हें अपनी जान और परिवार के खतरा है लेकिन इसके एक दिन बाद ही संदिग्ध हालात में वह एक ईंट भट्ठे के पास मृत पाए गये। उन्होंने कहा कि सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों एवं पत्रकार साथियों ने इस मामले की सीबीआई से जाँच करवा कर सच सामने लाने की माँग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेते हुए घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा करनी चाहिए। श्रीमती गांधी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कई जगह से जहरीली शराब से हुई मौतों की खबरें आ रही है। अलीगढ़ से लेकर प्रतापगढ़ तक जहरीली शराब के चलते सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में एक पत्रकार द्वारा खबरें दिखाने को लेकर शराब माफियाओं से खतरा होने की आशंका बताती है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है।

इसलिए प्रदेश में शराब माफिया एवं प्रशासन के गठजोड़ पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा कि राज्य के बलिया, उन्नाव समेत कई जगहों पर पहले भी पत्रकारों पर हमले होते आए है। पत्रकारों को सुरक्षा देने का काम प्रदेश सरकार का है। आशा है कि दिवंगत सुलभ श्रीवास्तव के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में आप सकारात्मक कदम उठाएँगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.