उत्तर प्रदेश

जौर्नालिस्ट सुलभ श्रीवास्तवा प्रतापगढ़ की हुई हत्या: पत्नी

प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ के एक खबरिया चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में दो बच्चो की मां मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते उनके पति की हत्या शराब माफियाओं ने कर दी है। सुलभ श्रीवास्तव ने अपनी जान का खतरा महसूस करते हुए घटना के दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी और अपने जान व माल की रक्षा की मांग की थी।

पुलिस अभी सड़क दुर्घटना में सुलभ श्रीवास्तव की मृत्यु मानकर जांच कर रही है । पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज घटना स्थल का निरीक्षण किया जहां उनका शव पाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना के सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन जांच करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। सुलभ श्रीवास्तव के शव को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।

पोस्ट मार्टम हाउस में पहुंच कर सांसद संगम लाल गुप्त ने पत्रकारों से शोक व्यक्त किया और शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार की शहादत को नमन किया।  सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,सचिव गृह अवनीश अवस्थी ,अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल से तत्काल वार्ता कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता ,आवासीय सुविधा ,और घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रतापगढ जिले के कोतवाली नगर के सहोदर पुर के निवासी सुलभ श्रीवास्तव कल रविवार की रात में लगभग साढ़े दस बजे कोतवाली नगर के सुखपाल नगर के चांद ईंट भ्ट्ठा के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.