मनोरंजन

जंगली पिक्चर्स की अगली फिल्म है ‘डॉक्टर जी’

मुंबई। दिसंबर में, जंगली पिक्चर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म को ‘डॉक्टर जी’ का नाम दिया गया।

निमार्ताओं ने अब घोषणा की है कि रकुल प्रीत सिंह इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा में अभिनेता के साथ होंगी। ‘डॉक्टर जी’ के साथ आयुष्मान और रकुल पहली बार साथ में काम करते हुए दिखाई देंगे।

इसमें आयुष्मान, डॉ. उदय गुप्ता की भूमिका में होंगे, वहीं अभिनेत्री डॉ. फातिमा के रूप में दिखाई देंगी। रकुल फिल्म में आयुष्मान की सीनियर की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म की पृष्ठभूमि मुख्यधारा सिनेमा से अलग बताया जा रहा है। जंगली पिक्च र्स के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए रकुल ने कहा, “मैं ‘डॉक्टर जी’ का एक हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म में पहली बार मेरे सह-कलाकार आयुष्मान हैं और हमें साथ लाने के लिए मैं जंगली पिक्च र्स और निर्देशक का शुक्रिया अदा करती हूं।

पहली बार सुनकर ही मुझे इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आ गई थी। यह मेडिकल ड्रामा और कैंपस कॉमेडी की एक बहुत ही दिलचस्प अवधारणा है, जिसमें दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। मुझे फिल्म की शूटिंग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत के साथ अनुभूति कश्यप ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसका निर्देशन भी वही कर रही हैं।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 hour ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.