फीचर्ड

डर के आगे बस डर ही रखो भाई, जीत का राग न अलापो…

  • डॉ प्रदीप उपाध्याय, देवास (मप्र)

हर कोई चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि डर के आगे जीत है। बड़ी-बड़ी कम्पनी वाले बड़े बड़े सेलिब्रिटीज चाहे वो खेल के मैदान से हो, चाहे फिल्म संसार से ,अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए उलजुलूल स्टंट बताकर कहते हैं कि डर के आगे जीत है।लेकिन भाई मेरे, आज दुनिया के सामने एक ऐसा चैलेंज आ खड़ा हुआ है कि कोई उसके सामने आकर सीना तानकर, खम ठोंककर नहीं कह सकता कि डर के आगे जीत है।आखिर कौन कह सकता है कि डर के आगे जीत है। वैसे भी गलतफहमी में नहीं रहना है।लाख जमाना कहे कि डरना मना है लेकिन अभी तो गांठ बांधकर रख लो कि हमें तो डरना है। हम तो डरकर ही जीत हांसिल करेंगे।

किसी फिल्म में देखा था कि एक बच्चे के हाथ पर कुछ लोग लिख देते हैं कि ‘मेरा बाप चोर है ‘और ठीक इसी तरह आज के हालात में भले ही लोग आपको डरपोक का तमगा दे दें या फिर माथे पर या हाथ पर यह ठप्पा लगा दें कि यह आदमी डरपोक है तब भी चलेगा लेकिन बहादुरी नहीं दिखाना है।बहादुरी दिखाना ही है तो दिखाने के बहुतेरे अवसर मिलेंगे, उस समय पीठ मत दिखा देना। हाँ, अभी पीठ भी दिखाओगे तो मैं तुम्हारी तारीफ़ ही करूंगा।

हो सकता है कि कहने वाले कह दें कि क्या यार,तुम तो निरे डरपोक निकले,तुममें जरा भी साहस नहीं है।कुछ तो हिम्मत रखा करो। ऐसे क्या मुँह छुपाना।ऐसे डरने से काम नहीं चलेगा। घर से बाहर तो निकला करो। तब भी ऐसे लोगों की बातों की परवाह न करते हुए उनकी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देना ही समझदारी है। वे बहकावेंगे,बहलाएंगे लेकिन उनकी बात सुनकर दुस्साहसी बनने की कोशिश नहीं करना है।

यूं तो गब्बर भी बड़ी बड़ी बात करता था।वह कहता भी था कि पचास-पचास कोस दूर तक ,जब बच्चा रोता है तो माँ कहती है कि सो जा , सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा। अब वह जमाना नहीं रहा और गब्बर जैसे लोग खुद सड़क पर आ गए हैं।वे खुद भी डरने लगे हैं। सांभा-वांभा,कालिया-वालिया खुद सड़को पर नहीं दिखाई दे रहे हैं।वैसे अब गब्बर-वब्बर आज के हालात में आने से रहे और आ भी गए तो उनकी खुद की ही हालत पतली होती चली जाएगी, ऐसे में वे तुम्हारा क्या बिगाड़ लेंगे।

इसीलिए कह रहा हूँ कि इन लोगों से डरने की जरुरत नहीं है और फिर तुम्हें बहादुरी ही दिखाना थी तो उन जैसे लोगों के खिलाफ़ बहादुरी दिखा सकते थे लेकिन तब तो डर के मारे तुम्हारी सिट्टीपिट्टी गुम हो जाया करती थी और आज जब तुमसे डरने को कहा जा रहा है तो सीना तानकर बाहर निकल रहे हो। संभल जाओ! सुधर जाओ!

माना कि जिनके सिर इस डर को बताने की जिम्मेदारी है वे खुद तुम्हें सड़क पर आने को ललचा रहे हैं लेकिन समझ लो कि जान है तो जहान है।मन के भीतर छुपे डर के मामले में ही कहा गया है कि डर के आगे जीत है लेकिन यहाँ तो खौफ सामने दिखाई दे रहा है कोरोना का खौफ़ और एक तुम हो कि भीड़ में इकट्ठा हो रहे हो! खुले मुँह घर से बाहर निकल रहे हो,मुँह पर मॉस्क नहीं लगा रहे हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हो और जब वाइरस जकड़ लेता है तो दूसरों को कोसने बैठ जाते हो।

इसीलिये समझा रहा हूँ।कोई रैली में बुलाए तो जाना नहीं है।घर बैठकर ही इबादत, पूजा,तीर्थ हो जाएंगे।खबरदार हो जाओ। मॉस्क नहीं लगाओगे ,दूरी नहीं रखोगे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर असावधानी के साथ निकलोगे तो बाद में ऑक्सीजन मॉस्क ही चढ़वाना पड़ेगा। और जरूरी नहीं कि इस ऑक्सीजन मॉस्क में तुम्हें ऑक्सीजन भी मिल जाए! अभी भी समय है,मान जाओ !डर जाओगे तो ही जीत है।इसीलिए भाई,डर के आगे डर ही रखो।तभी जीत तुम्हारी होगी।क्या समझे!

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.