देश

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के.कविता की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित और बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका आज खारिज कर दी। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने जमानत खारिज करने का आदेश दिया।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में के. कविता को महिला होने की वजह से जमानत देने में किसी तरह की रियायत नहीं दी जा सकती। के. कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी पर आरोप लगाया था कि वो जांच एजेंसी नहीं बल्कि प्रताड़ित करने वाली एजेंसी बन गई है।

जब कोर्ट ने पूछा कि आप अंतरिम जमानत याचिका पर दलीलें रख रहे हैं या नियमित जमानत याचिका पर, तो सिंघवी ने कहा कि वे दोनों पर दलीलें रख रहे हैं। ईडी की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने सिंघवी की दलीलों पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि वे अंतरिम और नियमित दोनों याचिकाओं पर दलीलें रख रहे हैं। हुसैन ने कहा कि के. कविता ने अपने बेटे की परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत की मांग की और यही दलील नियमित जमानत के लिए नहीं रखी जा सकती है।

कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट ने 26 मार्च को के. कविता को नौ अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक के. कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की। कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

17 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.