भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक समझ को दर्शाती है।
कंगना रनौत ने कहा कि इससे पहले यूरोपियन यूनियन के साथ हुई व्यापारिक डील, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया था, ने दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा था। अब भारत-अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कई अन्य देशों की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘विकसित भारत’ पहल के तहत देश में बने उत्पादों को इस फैसले से लाभ मिलेगा।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस समझौते से भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धैर्य, संयम और कूटनीतिक प्रयासों को जाता है।
इसके अलावा, कंगना रनौत ने दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत उनके लिए सीखने और प्रेरणा का माध्यम होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे संवाद सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी और आचरण को समझने में मदद करते हैं।
वहीं, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश के लिए बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। नवीन जिंदल के अनुसार, इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को हुए नुकसान की भरपाई करने और प्रभावित बाजारों को दोबारा खोलने में मदद मिलेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.