मेरठ

Kanohar Lal Mahila Mahavidyalaya Meerut में अतिथि व्याख्यान आयोजित

Kanohar Lal Mahila Mahavidyalaya Meerut के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस पर ‘अतिथि व्याख्यान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर.जी.पी.जी.कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी और अतिथि वक्ता एन.ए.एस.कॉलेज की प्रो. प्रज्ञा पाठक जी का स्वागत व अभिनन्दन कलर पार्टी व एन.सी.सी कैडेट द्वारा किया गया।

Kanohar Lal Mahila Mahavidyalaya Meerut में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर.जी.पी.जी.कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी और अतिथि वक्ता एन.ए.एस.कॉलेज की प्रो. प्रज्ञा पाठक जी एवं आदरणीय प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी जी द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा किया गया। डॉ. पूनम सिंह जी ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात अतिथि वक्ता प्रो. प्रज्ञा पाठक जी ने “भाषिक स्वाभिमान का प्रश्न और हिंदी” विषय पर ओजस्वी वक्तव्य दिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रो. निवेदिता कुमारी (प्राचार्या, आर.जी पी.जी.कॉलेज) ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी जी ने कहा कि यह महाविद्यालय का ऐतिहासिक क्षण है जब Kanohar Lal Mahila Mahavidyalaya Meerut की आर.जी.पी.जी.कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के मध्य छात्राओं की शैक्षिक उन्नति हेतु एम.ओ.यू हस्ताक्षरित किया गया।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी सप्ताह मनाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि आर.जी.पी.जी.कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी और अतिथि वक्ता एन.ए.एस.कॉलेज की प्रो. प्रज्ञा पाठक जी एवं आदरणीय प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी जी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रार्थना पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. साक्षी एम.ए.तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु. मुस्कान कश्यप बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय स्थान कु. शीतल बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर, प्रोत्साहन कु. उमा जोशी एम.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। वर्तनी शुद्धि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. साक्षी एम.ए.तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु. अनम बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय स्थान कु. गुनगुन बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. अंशु यादव बी.एस.सी. (द्वितीय वर्ष) देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ; द्वितीय स्थान कु. साक्षी एम.ए.तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान आरती बी.एड. कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय; प्रोत्साहन स्थान कु.सोनी, कु. सोनिया एन.एस.कॉलेज, कु. फरहा राणा आई.एन..पी.जी.कॉलेज मेरठ ने प्राप्त किया।

Kanohar Lal Mahila Mahavidyalaya Meerut: लघु कथा लेखन भी हुआ

स्वरचित लघु कथा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. अनम बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर का विषय है “लोगो की सोच”, द्वितीय स्थान कु. दिनाशा बी.ए.द्वितीय सेमेस्टर का विषय है “आखिर! वह चली गई”; तृतीय स्थान सानिया गौतम बी.ए. प्रथम सेमेस्टर का विषय है “खोया भविष्य”; प्रोत्साहन कु. शिखा एम.ए.तृतीय सेमेस्टर “ वक्त की अहमियत” को दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन समस्त हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त प्रवक्ता वर्ग, शिक्षणेतर वर्ग और छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।

अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।

Send Your Feedback to us.

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

49 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.