मेरठ

Kanohar Lal Postgraduate Girls College नाद योग आयोजित

  • मेरठ, ई-रेडियो इंडिया

Kanohar Lal Postgraduate Girls College मेरठ के संगीत तबला विभाग द्वारा विश्व संगीत एवं योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय वेबीनार ‘नाद योग’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम वर्तमान जीवन शैली में संगीत एवं योग के महत्व पर आधारित था। वेबीनार में देश विदेश की सुप्रसिद्ध महिला कलाकारों ने अपने विचार साझा किए।

Kanohar Lal Postgraduate Girls College की प्राचार्या ने की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ किरण प्रदीप की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम नेपाल की विदुषी सरोद वादिका रूपा ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और सुंदर धुन भी प्रस्तुत की। उसके बाद दयालबाग शिक्षण संस्थान आगरा की प्रोफेसर नीलू शर्मा ने तबला और योग को जोड़ते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने अपने विभिन्न प्रयोगों के बारे में भी बताया कि किस प्रकार नृत्य और तबले के अभ्यास से हम बहुत सारे रोगों को हरा सकते हैं।

इसके पश्चात मैनचेस्टर इंग्लैंड से सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना काजल शर्मा ने नृत्य और योग को जोड़ते हुए व्याख्यान प्रस्तुत किया। एरीजोना यूएसए से डॉ विजयश्री शर्मा ने अपने व्याख्यान में गायन की बारीकियों को बताया और नाद योग द्वारा कैसे स्वस्थ रह सकते हैं इस पर भी चर्चा की। अंत में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्रोफ़ेसर पंकज माला शर्मा ने भारतीय संस्कृति वेद और उपनिषदों की चर्चा करते हुए संगीत योग एवं भारतीय जीवनशैली द्वारा कैसे हम स्वस्थ रह सकते हैं इस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम विशेषकर कोविड-19 के इस कठिन समय में सभी के लिए बहुत ही लाभकारी रहा कि किस प्रकार हम संगीत और योग से जोड़कर अपने को स्वस्थ और प्रसन्न चित्त रख सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर वेणु वनिता ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रतिक्षा मिश्रा ने किया एवं मंगलाचरण वाराणसी से डॉ रुचि मिश्रा ने दी।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.