मेरठ

Kanohar Lal Mahavidyalay में हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Kanohar Lala Mahavidyalay के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 12 सितंबर को हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आदरणीय प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी जी के दिशा निर्देशन में हुआ। हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हिंदी भाषा को शुद्ध पढ़ने, लिखने के व्याकरणिक ज्ञान के साथ-साथ साहित्य के विविध आयाम गद्य-पद्य, नाटक, मुहावरा, अलंकार, छंद इत्यादि के ज्ञान से परिपूर्ण था।

Kanohar Lala Mahavidyalay में आयोजित इस प्रतियोगिता में आर.जी.पी.जी कॉलेज, देव नागरी कॉलेज, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, ईस्माइल नेशनल महिला पी जी कॉलेज, नानकचंद एंग्लो संस्कृत कॉलेज, मेरठ आदि की पांच –पांच छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान कु. अंशु यादव बी.एस.सी. (द्वितीय वर्ष) देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ; द्वितीय स्थान कु. साक्षी एम.ए.तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान आरती बी.एड. कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय; प्रोत्साहन स्थान कु.सोनी , कु. सोनिया एन.एस.कॉलेज, कु. फरहा राणा आई.एन..पी.जी.कॉलेज मेरठ ने प्राप्त किया। पुस्कार और प्रमाण पत्र 14 सितम्बर 2023 को हिंदी दिवस पर प्रदान किया जाएगा। Kanohar Lala Mahavidyalay का यह शानदार कार्यक्रम प्रो. पूनम सिंह व सरस्वती जायसवाल के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

49 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.