Categories: विशेष

Kanpur Update: मां बोली वह हत्यारा है उसे मार दो, पिता बाेले हमें कुछ नहीं पता कि क्या हुआ

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

लखनऊ। कानपुर मुठभेड़ प्रकरण में हत्यारोपी विकास दुबे के मकान को ढहाये जाने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने उनके पिता से विकास दुबे की घटनाक्रम के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, क्या हुआ? कैसे हुआ? यह उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता, जिसे पता हो उससे पूछ लो। हमें जो कहना है हम अदालत में जाकर कहेंगे। वह पुल निर्माण में लगा हुआ था उसका सामान देख देखभाल करना उसकी जिम्मेदारी थी और वह वही कर रहा था यहां क्या हुआ यह उन्हें बिल्कुल नहीं पता।

मां का दिल दुखा तो बोली विकास को मार दो

वहीं पर विकास की मां का कहना है कि उसने बहुत जघन्य अपराध किया है, उसने जिनका दिल दुखाया है उसके लिए तो वह ईश्वर से क्षमा प्रार्थी हैं। ऐसे में विकास को अगर मार दिया जाए तो भी कम नहीं होगा, क्योंकि विकास ने बहुत गलत और जघन्य ने काम किया है। एक मां के मुख से इस तरह का शब्द अपने बेटे के लिए निकलने का मतलब है कि वह कितनी व्यथित और पीड़ित होगी उसने भी दूसरे को दर्द को महसूस किया उसके बाद उसने विकास के बारे में ऐसे शब्द कहे।

आपको बता दें कि विकास ने पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था, इसके बाद से सियासत में भी लगातार इस माहौल को उछालने की कोशिश की गई। विपक्षियों ने यूपी की योगी सरकार पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार विकास के खिलाफ कार्रवाई करने को तत्पर हैं। 

बताया जा रहा है कि विकास के घर को ढहाने के बाद उसके घर के बैकग्राउंड में कुछ मिला है। वहीं विकास के दो साथियों को भी इनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है लेकिन विकास 36 घंटे के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। ऐसे में पुलिस पर भी सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.