मेरठ

12 हज़ार कैमरे से हो रही कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग: एडीजी मेरठ

मेरठ। एडीजी ज़ोन भानु भास्कर ने वेस्ट यूपी के सात जिलों में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की तर्ज़ पर कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के इंतजार किए गए हैं। पूरे जोन में 12 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी माॅनिटरिंग के लिए एडीजी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

वेस्ट यूपी में आजकल कांवड़ यात्रा चरम पर है, दिनोंदिन श्रद्धा की यात्रा कुँभ में तब्दील होती जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी दिनों तक तकरीबन चार करोड़ कांवड़िए पश्चिमी उत्तरप्रदेश की धरती से होकर गुज़रेंगे। इसी को देखते हुए मेरठ ज़ोन में कांवड़ यात्रा की माइक्रो प्लानिंग की गई है।

एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर ने ख़ास बातचीत में बताया कि मेरठ ज़ोन के सभी सात ज़िलों में बारह हज़ार कैमरे लगाए गए हैं और थाने से लेकर ज़ोन स्तर तक और लखनऊ से भी कैमरे की मॉनिटरिंग की जा रही है। अभेद्द किले में कांवड़ यात्रा तब्दील हो चुकी है। एडीजी मेरठ ज़ोन ने बताया कि सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर व बागपत समेत सात ज़िलों में चौबीस घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिसकर्मियों की टीम लगातार कंट्रोल रुम में मौजूद रहती है।

बीते दिनों सहारनपुर में बाढ़ से सड़क कट जाने की जानकारी भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ही मिली है। जानकारी मिलने के बाद फौरन संबंधित विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भेजा गया। बेहट तहसील में दो जगह सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। भानु भास्कर ने बताया कि कांव़ड़ियों के साथ पुलिस मित्र पुलिस की भूमिका में है। कांवड़ यात्रा को लेकर रोज़ रणनीति बनाई जाती है और रोज़ सात बजे पुलिस टीम के साथ मीटिंग होती है। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर डेंसिटी मैपिंग भी का जा रही है। भीड़ की दिशा और कैरेक्टर पर भी रिसर्च की जा रही है। माइक्रो प्लानिंग के साथ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की गई है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.