मुंबई। अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है। कपिल ने कहा है, “मैं नेटफ्लिक्स के साथ पहली बार जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। साल 2020 दुनिया भर के लोगों के लिए खासा उतार-चढ़ाव वाला रहा है और मेरा मकसद है कि मैं लोगों को उनकी चिंताओं को भूलकर प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ इस नए साल का स्वागत करने में मदद करूं।
उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा से स्ट्रीमिंग क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है इसके बारे में ज्यादा बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”
कपिल ने यह खबर सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्हें इस घोषणा का एक वीडियो पोस्ट किया है। उनका कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ 2016 से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके अलावा वे ‘किस किसको प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.