करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख पर अविश्वास, 19 बीडीसी ने सौंपा प्रस्ताव
सुल्तानपुर। करौंदीकला ब्लॉक की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 19 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कुमार हर्ष को सौंप दिया। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव प्रक्रिया से 12 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वंचित होने के उपरांत शेष 36 सदस्यों में से यह प्रस्ताव सामने आया है, जिससे सियासी समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश के बाद जिले की राजनीति में नया मोड़ आया। प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अब प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया को लेकर निगाहें जिलाधिकारी के निर्णय पर टिकी हैं।
यदि जिलाधिकारी द्वारा फ्लोर टेस्ट की अनुमति दी जाती है, तो 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में बहुमत का आंकड़ा निर्णायक भूमिका निभाएगा। ऐसे में 24 सदस्यों का समर्थन जिस पक्ष को मिलेगा, वही ब्लॉक प्रमुख पद का भविष्य तय करेगा।
कलेक्ट्रेट में प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद करौंदीकला ब्लॉक की सियासत में उबाल आ गया है। राजनीतिक हलकों में जोड़-तोड़ और रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद सत्ता की इस सियासी बाजी में किस पक्ष को बढ़त मिलती है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.