Karaundikalan Block Pramukh की कुर्सी खतरे में
Karaundikalan Block Pramukh के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर बड़ा संदेश दिया है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से अब सियासी गलियारों में गहमा-गहमी का माहौल है। आपको बता दें कि Karaundikalan Block Pramukh विनोद गौतम की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।
करौंदीकला ब्लॉक के दो तिहाई से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा है। सभी सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि बिना बैठक बुलाए ही विकास योजना तैयार कर लेते हैं और उसको अमलीजामा भी पहना देते हैं। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम के बचाव में उतरे उनके प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा ने कहा है सभी आरोप निराधार हैं।
आपको बता दें कि यह सियासी घमासान नवम्बर 2023 से चल रहा है और जिला स्तर पर सुनवाई न होने के कारण यह मामला हाइकोर्ट तक जा चुका है। इस वक्त भाजपा दो खेमे में बट चुकी है और दोनो धड़े एक दूसरे को चतुराई से परास्त करने की जद्दोजहद में लगे हैं।
इस मामले में जब याची सुमन गौतम का पक्ष ई-रेडियो इंडिया ने जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा कि बातें बेबुनियाद हैं और वो हताशा में बोल रहे हैं। सुमन गौतम ने कहा कि हमारे खेमे में 36 BDC सदस्यों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है, जल्द से जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.