देश

कर्ण सिंह थे इंसानियत की मिसाल: कृष्णपाल

अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के पिता स्वर्गीय कर्ण सिंह उपाध्याय की शोक सभा में देश भर से आए लोग

फरीदाबाद। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के पिता स्वर्गीय कर्ण सिंह उपाध्याय की शोक सभा सेक्टर-28 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने स्वर्गीय कर्ण सिंह उपाध्याय के फोटो पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बाबू कर्ण सिंह ने समाज में अच्छा काम किया है, वह हमेशा से ही अपनी समाजसेवा के लिए जाने जाते थे और यहीं संस्कार उन्होंने अपने पुत्र योगी तेजपाल सिंह को दिए जिस वजह से आज देश के विभिन्न प्रदेश से लोग यहां आए हुए हैं।

वहीं इस मौके पर तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि वह स्वर्गीय बाबू जी कर्ण सिंह से वह हमेशा ही मिलने उनके घर आया करते थे, बाबू जी समाजसेवा को लेकर काफी उत्सुक रहा करते थे, और कहते थे कि वह अपने बच्चों को यहीं संस्कार देते हैं कि समाज मिलजुल कर चलता है। जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के पिता स्वर्गीय कर्ण सिंह उपाध्याय की शोक सभा में रस्म पगड़ी होते हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि आज उनके पिता जी कर्ण सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में देश भर से लोगों ने आकर जो प्यार दिया है उसके वह सदा ऋणि रहेंगे।

तेजपाल ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें यह शिक्षा दी है कि यह जीवन देश का है और देश में रहने वाले लोग हमारे परिवार के है इसलिए अपने को लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना।

शोक सभा में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बुंदेलखंड, त्रिपुरा, आसाम राजस्थान, महाराष्ट्र अन्य प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस राष्ट्रीय महासचिव रामनिवास राठी, अवसर पर रामबीर भट्टी, कैप्टन सुभाष चंद योगी, महंत आनंद किशोर योगी होशंगाबाद मध्यप्रदेश, बिसन नाथ योगी, योगी ओम कुमार पुंडीर, डॉ. रामकुमार निरंजन, आलोक नाथ, भोला नाथ संगरूर पंजाब, संजीव आर्या, राजबीर उपाध्याय पुर्व महामंत्री (बसपा), रविंद्र योगी, स्वतंत्र योगी दतिया, विनय उपाध्याय नाथ, विजय भान गोस्वामी, नत्थी सिंह करहाना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी रमाशंकर, कानुनी सलाहकार विरेंद्र बडगुज्जर, राष्ट्रीय खेल सचिव डा. मोनिका देब नाथ त्रिपुरा, राष्ट्रीय खेल सचिव कैप्टन नरेंद्र वशिष्ठ, मुनीष पंडित, रोशन लाल आर्य, हाई पावर कमेटी जगमाल आर्य, योगी प्रवीण कुमार, चमन सिंह उपाध्याय उम्मेद सिंह छतेरा, उपाध्यक्ष राम कुमार दिवान, मध्यप्रदेश अध्यक्ष के.एन. योगी, परमानन्द योगी, योगी अरविंद उपाध्याय, साहब सिंह पट्टी कल्याना, प्रदीप जोगी करनाल, संगठन मंत्री संजय उपाध्याय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल उपाध्याय, डा.रणबीर उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, खतौली श्रवण आर्य व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

2 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

5 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

5 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

5 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

6 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

6 days ago

This website uses cookies.