देश

Karnal Me Lathicharge: हरियाणा सरकार के खिलाफ बढ़ा किसानों का आक्रोश

Karnal Me Lathicharge: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आज हरियाणा के करनाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया है। जिसके बाद नाराज किसनों की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में हाइवे को जाम कर दिया गया। खबरों के अनुसार करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर पूरा विवाद हुआ। जिसके बाद किसानों की तरफ से नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया है। 

करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पंचकूला-शिमला हाईवे को जाम कर दिया। गोहाना के भेंसवान चौक पर रोहतक-पानीपत नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है।सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को जाम लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

Karnal Me Lathicharge: हरियाणा रोडवेज बंद

किसानों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास दोनों तरफ से वाहनों को रोका हुआ है। हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा जाने वाले कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। गोहाना से सोनीपत, दिल्ली, रोहतक, महम और जींद जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। वहीं बस यात्री बीच रास्ते में फंस गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।  

Karnal Me Lathicharge: करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर उन्हें(किसान) प्रदर्शन करना था तो वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते उसपर कोई आपत्ति नहीं थी। बातचीत करके बताएंगे कि किसकी ज्यादती है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन में वे(किसान) पुलिस पर पत्थर मारते हैं और हाईवे को जाम करते हैं तो क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भी कुछ काम करना होगा। पुलिस की ज्यादती है तो दंडित किया जाएगा और किसानों की ज्यादती है तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।  

Karnal Me Lathicharge: पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर

हरियाणा के एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क का कहना है कि करनाल में बस्तारा टोल प्लाजा के पास 12 बजे कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने ज़बरदस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर करनाल शहर की तरफ़ जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें जाने से रोका तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पत्थर फेंके। उसके बाद नियमानुसार पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और उन्हें वहां से हटाया। इसमें 4 किसान और 10 पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं। 

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.