देश

कर्नाटक: क्या राहुल गांधी सिद्धारमैया से नाराज हैं

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री केएन राजन्ना की सरकार से विदाई एक बड़ा संकेत है। राज्य की सत्ता में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच साझेदारी को लेकर चल रहे विवाद में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ध्यान रहे राजन्ना घोषित रूप से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमे के हैं। वे लगातार मुख्यमंत्री के समर्थन और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

उन्होंने खुल कर कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष बदला जाएगा। ध्यान रहे मुख्यमंत्री नहीं बनने पर शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन राजन्ना बार बार कहते रहे हैं कि जल्दी ही शिवकुमार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटेंगे और सिद्धारमैया के करीबी सुरेश जरकिहोली अध्यक्ष बनेंगे।

लेकिन एक बयान खुद राजन्ना पर भारी पड़ गया। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन नहीं किया, उलटे कह दिया कि इसमें राज्य सरकार की भी लापरवाही है। यानी उन्होंने वोट की गड़बड़ी में अकेले चुनाव आयोग को जिम्मेदार नहीं बताया। राजन्ना ने कहा कि वोटर लिस्ट बनाने और लोकसभा चुनाव कराने का काम हमारी पार्टी के शासन में हुआ। तब हम चुप रहे और अब बोल रहे हैं।

हमें शर्म आनी चाहिए कि यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ। उन्होंने वोटर लिस्ट बनाने और चुनाव कराने के बीच अंतर बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में सही कदम उठाएगी। राजन्ना का यह बयान कांग्रेस को नागवार लगा।

इससे राहुल गांधी इतने नाराज हुए कि उन्होंने केएन राजन्ना को कांग्रेस पार्टी से निकालने का फरमान जारी कर दिया। जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल चाहते थे कि राजन्ना को पार्टी से निलंबित किया जाए। सूत्रों ने कहा कि AICC के महासचिव ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कॉल की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि राजन्ना को मंत्रि के पद से हटा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने राजन्ना के लिए पैरवी की। उन्होंने यहां तक कहा कि वह राजन्ना को सख्त चेतावनी देकर छोड़ देंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कांग्रेस लीडरशिप चाहता है कि राजन्ना को हटा दिया जाए तो यह काम वह विधानसभा सत्र के बाद कर देंगे लेकिन नेतृत्व नहीं माना। सिद्धारमैया को कहा गया कि तुरंत कार्रवाई करें और राजन्ना को पद से हटाएं।

हालांकि किसी तरह से निलंबन रुका और राजन्ना से इस्तीफा लिया गया। इसके बाद कर्नाटक का मामला दिलचस्प हो गया है। राजन्ना को हटाए जाने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का पलड़ा और भारी हो गया है। राजन्ना की बातें शिवकुमार को पसंद नहीं आती थीं। राजन्ना हमेशा सिद्धारमैया की पैरवी करते थे।

सीएम बदले जाने पर वह कहते थे कि सिद्धारमैया ही उनके नेता रहेंगे और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। वह शिवकुमार को इशारों में सुनाते भी थे। फिलहाल अब नवंबर में सिद्धारमैया बतौर मुख्यमंत्री ढाई साल पूरे करेंगे। उससे पहले प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों के बदलाव की कवायद तेज होगी।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.