सेहत

करवा चौथ पर ऐसे रखें निर्जला व्रत, नहीं होगा प्यास का एहसास

करवा चौथ का व्रत रखना आसान नहीं होता है। यह निर्जला उपवास की तरह ही होता है, जिसमें चांद निकलने तक पत्नियों को बिना कुछ खाए और बिना कुछ पिए रहना होता है। कई महिलाएं ऐसी भी होंगी, जो पहली बार व्रत करने वाली होंगी, उनके लिए भी यह कठिन होने वाला है।

करवा चौथ का व्रत इस बार रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी लेकिन बिना पानी पिएं व्रत रखने से शरीर में कमजोरी आ सकती है और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि बिना पानी पिएं कैसे आप खुद को हाइड्रेट रख सकती हैं और पूरे दिन एनर्जेटिक बनी रह सकती हैं. इसके लिए आपको उपवास से पहले कुछ चीजें करना जरूरी है…

नारियल पानी

 

करवा चौथ से पहले अगर आप भी सुबह उठकर सरगी करती हैं, तो व्रत शुरू होने से नारियल पानी का सेवन करें. यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जो पूरे दिन शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है।

नींबू पानी

करवा चौथ व्रत से पहले आप नींबू पानी का सेवन भी कर सकती हैं, यह होममेड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाती है. आप इसमें चुटकी भर नमक और चीनी भी डाल सकते हैं, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

हर्बल टी

चाय कॉफी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, ऐसे में करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले आप कैमोमाइल या पुदीने की चाय पीकर खुद को हाइड्रेट कर सकती हैं।

फ्रूट इन्फ्यूज वाॅटर

उपवास से पहले खुद को हाइड्रेट करने के लिए आप 1 लीटर पानी में खीरा, नींबू, पुदीने के पत्ते जैसी चीजें मिलाकर रात भर रख दें और सुबह इस पानी का सेवन करें, यह डिटॉक्स ड्रिंक आपको हाइड्रेट रखने का काम करेगी।

उपवास से पहले इन चीजों से करें परहेज

उपवास से पहले ज्यादा नमक या मसालेदार चीजें खाने से बचें, क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और आपको बार-बार प्यास भी लग सकती है।

व्रत से पहले कभी भी चाय कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर डिहाइड्रेटेड होता है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.