देश

केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर विपक्ष की भूमिका निभाने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर विपक्ष की भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि वह सात दिन के अंदर सभी इलाक़ों की कमियों को दूर करने के लिए मुख्य सचिव को आदेश देते हैं।
श्री केजरीवाल ने आज ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं आपका शुक्रगुज़ार हूँ कि आपने हमारी कमियां बतायीं। इसके पहले आपने किराड़ी और बुराडी की कमियों को भी उजागर किया था। मैं अभी मुख्य सचिव को आदेश दे रहा हूँ कि वह सात दिन के अंदर इन सभी इलाक़ों की इन सभी कमियों को दूर करे।”
उन्होंने कहा, “जो काम आप कर रहे हैं, वह काम विपक्ष को करना चाहिए था। सत्ता पक्ष की कमियां निकालना विपक्ष का काम है। दुर्भाग्यवश, आज विपक्ष यानी भाजपा के सातों सांसद राजनीति से सन्यास लेने में व्यस्त हैं और आठों विधायक गहरी निद्रा में सोये हैं। यही कारण है कि दिल्ली की सत्ता पिछले 26 साल से भाजपा से दूर है। इसलिए, मज़बूरीवश, उपराज्यपाल के संवैधानिक पद पर होते हुए भी विपक्ष की भूमिका आपको निभानी पड़ रही है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो कमियां आपने बतायी हैं – जिन अधिकारियों को यह काम करना था और उन्होंने नहीं किया, उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। “सेवा” और “सतर्कता” आपके अधिकार क्षेत्र में आता है। अगर ये मेरे अन्तर्गत होता तो मैं ना केवल ऐसे लापरवाह अफ़सरों को तुरंत निलंबित करता बल्कि उनके ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई करता कि फिर कोई अधिकारी ऐसी कोताही करने की हिम्मत ना करता। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप इन विभागों के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत निलंबित करेंगे और उन्हें सज़ा देंगे। दो करोड़ दिल्लीवासी आपके एक्शन का इंतज़ार करेंगे।”
उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल ने आज एक्स पर लिखा, “स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कल संगम विहार गया था। नौ साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। न सड़कें हैं, न सीवर, न कूड़े की सफाई।”
श्री सक्सेना ने कहा, “बेतरतीब लटकते बिजली के तारें खतरनाक हैं और उबड़-खाबड़ सड़क पर मेरे सामने ही रिक्शा पलटा और एक महिला घायल हुई।उफनती नालियां, कचरे के ढेर और सीवर के बदबूदार पानी से भरी गलियां, भारत की राजधानी में होंगी, देश इसकी कल्पना नहीं कर सकता।”
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल से अनुरोध है कि दिल्ली और दिल्ली की आम जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान दें। आपकी जानकारी के लिये कुछ तस्वीरें संलग्न कर रहा हूं।”

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.