विदेश

किम जोंग का एलान, देश में नही लगने देंगे वैक्सीन

  • सियोल, एजेन्सी

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से कुछ विदेशी कोविड-19 रोधी टीकों की पेशकश को ठुकराने के बाद अधिकारियों को ‘‘अपनी शैली’’ में महामारी रोकथाम अभियान चलाने का आदेश दिया।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान किम ने कहा कि अधिकारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि महामारी की रोकथाम के लिए कड़े उपाय करना सर्वोपरि है, जिसमें जरा भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।’’

केसीएनए ने बताया कि वायरस की रोकथाम के लिए तकनीकी उपायों, सामग्री और स्वास्थ्यकर्मियों की योग्यता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए किम ने महामारी से अपनी शैली में निपटने का निर्देश दिया।

किम इससे पहले उत्तर कोरिया के लोगों से कोविड-19 की पाबंदियों के लंबे समय तक बने रहने को लेकर तैयार रहने का आह्वान कर चुके हैं और उन्होंने बिगड़ती अर्थव्यवस्था एवं खाद्यान्न संकट के बावजूद सीमाओं के बंद रहने का संकेत दिया।

उत्तर कोरिया ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कड़े पृथक-वास नियम लागू किए हैं और सीमाओं को बंद किया है, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के उसके दावों को संदेह की नजर से देखा जाता है।

यूनिसेफ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसे आवंटित करीब 30 लाख साइनोवैक टीके को उसके बजाय गंभीर रूप से प्रभावित देशों को देने का प्रस्ताव दिया। यूनिसेफ अपनी कोवैक्स पहल के तहत टीकों को खरीदकर प्रभावित देशों को आपूर्ति करता है। उत्तर कोरिया को कोवैक्स पहल के तहत एस्ट्रा जेनेका टीके की खुराक मिलने वाली थी जिसमें देरी हुई है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

8 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

11 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.