फीचर्ड

किसान आंदोलन हार गया, मोदी जीत गये!

  • मोदी समर्थक के मन की खुशी

लाल किले पर झंडा आपने इतनी आसानी से लहरा दिया क्योंकि यह जो शासक है, वह आपको अपना मानता है वरना यदि चाहता तो आपको चार कदम भी न हिलने देता।

अगर आप समझते हो कि आपने मोदी को एक्सपोज़ कर दिया तो यह आपकी भूल है। सत्य यह है कि उसने आपको एक्सपोज़ कर दिया।

उसने उस साजिश की पोल खोल दी कि कैसे हर नेशनल डे तक किसी भी आंदोलन को खींचा जाता है और उसे शाहीन बाग जैसी घृणित आंदोलन की शक्ल दी जाती है।

आप हार गए मोदी जीत गया।

जिसे आप तानाशाह साबित करने पर तुले थे, उसने आपकी अराजकता को पूरी दुनिया के सामने दिखा दिया कि आप एक paid आंदोलन में शामिल थे, जिसकी आयु 26 जनवरी तक थी और दुनिया के सामने यह संदेश देना चाहते थे कि मोदी तानाशाह है।

लेकिन मोदी ने आपके क्रियाकलाप का भीषण विरोध न करके आपको जल बिन मछली बना दिया और यह संदेश दिया कि वह तानाशाह नही बल्कि आप अराजक हो।

जिस तरह से तलवारें लहराई गयी, जिस तरह से ईंट पत्थर फेंके गए, ट्रैक्टर से पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की गई, इन सब चीजों को जनता देख रही है।

आप मोदी विरोधी मुठ्ठी भर हो लेकिन मोदी के समर्थको की मुठ्ठियां फिर किसी चुनाव में खुलेंगी और उसे ही अपना सिर मौर बनाएगी जो कि आपके गाल पर एक गहरा तमाचा होगा।

वैसे मैं हमेशा कहता आया हूँ कि भारत को संजय गांधी जैसा नेता चाहिये।

भाग्यशाली हो आप लोग जो कि मोदी के कार्यकाल में हो जो आपकी उदंडता को भी सर माथे लगाया पता नहीं जी कोनसा नशा करता है ।

खैर! मुझे डर है कि कहीं जिहादी इस आंदोलन में घुसकर और ज्यादा उत्पात न मचा दें क्योंकि विपक्ष को और पाकिस्तान को जो खून खराबा चाहिए था वह अभी तक नही मिला।

इनकी सोच थी कि सरकार इनका खूब विरोध करे और सैकड़ो लोगों की लाशें गिरें, जिससे आज तक मोदी द्वारा किये गए सारे अच्छे कार्यों को भूला दिया जाय और वर्षो तक इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाए। लेकिन सरकार ने इनकी इस मंशा पर भी पानी फेर दिया।

मोदी हमे आप पर गर्व है।
शास्त्र कहता है कि राजा समस्त प्रजा के लिए पिता समान होता है और आपने इनकी उदंडता को माफ कर के अपने कर्तव्य का निर्वहन करके दिखा दिया लेकिन अगर जिहादी इसमे घुसकर उत्पात मचाये तो उन्हें भीषणतम दंड देना भी राजा का कर्तव्य होता है।

इस देश की जनता आशा करती है कि मोदी जी आप अपने इस कर्तव्य का भी अच्छे से निवर्हन करेंगे।

मोदी समर्थक जो नाराज़ है, उन्हें बस यही कहूंगा कि धैर्यपूर्वक एक बार विचार कीजिये कि आपके नेता के धैर्य ने कौन कौन सी अनहोनी को टाल दिया। लाल किले पर झंडा फहराए जाने को नाक का सवाल न बनाएं।

यह कृष्ण युग है इसमे शिशुपाल को 99 तक माफ किया जाता है। यहां कालयवन को स्वयं न मारकर राजा मुचुकुन्द की दृष्टि से मरवाया जाता है।

यहां कालयवन paid आंदोलनकारी है और राजा मुचुकुंद देश की जनता है। अब जनता अपनी आँख खोले और धराशायी कर दे कालयवन को।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.