Kisan Andolan स्थल पर दुष्कर्म, केजरीवाल क्यों खामोश: चाहर
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा ने दिल्ली की टिकरी सीमा पर किसान आंदोलन स्थल पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए आंदेालनकारी किसान नेताओं एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज आड़े हाथों लेते हुए मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये और आंदोलन स्थल तुरंत खाली कराया जाये।
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने यहां एक बयान में कहा कि आंदोलन स्थल पवित्रता का प्रतीक होता है। आंदोलन एवं आंदोलन स्थल की एक गरिमा होती है लेकिन तथाकथित किसान नेताओं ने इस गरिमा को तार-तार करने का काम बार-बार किया है।
चाहर ने कहा कि सर्वप्रथम भारत की संप्रभुता के प्रतीक लाल किले पर तांडव किया और तिरंगे का अपमान किया गया। आंदोलन के दौरान ही कुछ महिला पत्रकारों के साथ छेड़छाड़ हुई और अब तो अमानवीयता की पराकाष्ठा हो गई जब आंदोलन स्थल पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। बलात्कार के आरोपी किसान सोशल आर्मी के नेता अनूप सिंह ,अनिल मलिक ,अंकुर सागवान सभी फरार चल रहे हैं और इनका सीधा सीधा संबंध अरविंद केजरीवाल से हैं।
उन्होंने पूछा, “संयुक्त किसान मोर्चा के तथाकथित किसान नेता योगेंद्र यादव को सब कुछ मालूम होने के बावजूद भी चुप्पी क्यों साधे रहे ? आखिर आंदोलन की आड़ में हमारी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ कब तक? जो राजनीतिज्ञ गिद्ध एवं बुद्धिजीवी हाथरस पर हाहाकार मचा रहे थे, श्री प्रियंका वाड्रा एवं श्री राहुल गांधी छोटी-छोटी बात पर ट्वीट करते हैं अभी तक उनका ट्वीट क्यों नहीं आया?”
चाहर ने कहा, “श्री अरविंद केजरीवाल, श्रीसंजय सिंह एवं सुश्री स्वाति मालीवाल एक बेटी की अस्मिता लूटने पर मौन क्यों है क्योंकि उनके खुद के नेताओं ने उसकी अस्मिता को लूटा है?” उन्होंने कहा कि बेटी बेटी में फर्क नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश की बेटी और टिकरी बॉर्डर की बेटी दोनों समान है किंतु सभी विपक्षी राजनीतिक दलों , संयुक्त किसान मोर्चा एवं बुद्धिजीवियों का दोहरा चरित्र देश के सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा मांग करता है की पीड़िता को न्याय जल्द से जल्द मिले एवं जो भी अपराधी हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। संयुक्त किसान मोर्चा के तथाकथित किसान नेताओं को आंदोलन स्थल की पवित्रता भंग होने पर नैतिकता के आधार पर समूचा आंदोलन क्षेत्र तुरंत खाली करना चाहिए।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.