देश

Kisan Kalyan Mission: संगीत साेम ने कृषि बिल विरोधियों को बताया ‘दलाल’

  • धरना प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं है बल्कि दलाल है
  • किसान कल्याण मिशन अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी दी लाभकारी योजनाओं की जानकारी

Kisan Kalyan Mission (किसान कल्याण मिशन) अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी प्रदर्शनी तथा किसानों की आय दोगुना करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की व्यापक जानकारी देने के लिए सरधना की मंडी समिति (Saradhana Mandi Samiti) परिसर में बुद्धवार को कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम रहे।

यहाँ किसानो को संबोधित करते हुए विधायक संगीत सोम ने कहा कि किसान कृषि बिल से संबंधित विपक्ष भ्रम पैदा कर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए उनकी आय को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।

धरना कर रहे किसान नहीं बल्कि बिचौलिया

धरना प्रदर्शन में शामिल किसान नहीं बल्कि बिचौलिया हैं जिन्हें बिल के पास होने से भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम में भ्रम फ़ैलाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कोरोनावायरस की चपेट में रही है भारत एक ऐसा देश है जिसने अपनी मेहनत से वैक्सीन को तैयार किया है जो लोगों की जान बचाने के काम आएगी वही सपा मुखिया अखिलेश यादव इस वैक्सीन को लेकर भी जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन जनता जागरूक है और वह ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यह कृषि बिल अब से 30 वर्ष पूर्व आ जाना चाहिए था लेकिन उस समय की सरकार में इच्छाशक्ति की कमी थी नहीं तो किसान आज संपन्न स्थिति में होता।

16 जनवरी को लगेगा दिव्यांग कृषक कैंप

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सरधना के तहसील परिसर में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें दिव्यांग कृषक श्रम विभाग आदि से जुड़ी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी जिससे लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि में खुद इस कैंप में मौजूद रहूंगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं उन्होंने अभी से इसका प्रचार भी करने के लिए कहा कि हर ग्रामीण अपने आसपास के लोगों को इसके बारे में बताएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

Kisan Kalyan Mission के तहत Saradhana Mandi Samiti में आयोजित हुआ मेला

सरधना विकासखंड स्तरीय किसान कल्याण मिशन (Kisan Kalyan Mission) के अंतर्गत कृषि मेला कृषि प्रदर्शनी का आयोजन मंडी समिति के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी किसानों को दी गई विभिन्न गांव से आए किसानों ने योजनाओं की जानकारी का लाभ लेने में रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गांवों में चल रहे समूह के उत्पादकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई कृषि कार्य से संबंधित बीज कीटनाशक एवं जैविक खेती समाज कल्याण की दिव्यांग जन योजना लघु सिंचाई योजना श्रम विभाग की योजना एवं पशुपालन विभाग आदि विभागों के स्टाल लगाकर सभी योजनाओं की जानकारी किसानो को दी गई।

ये अधिकारी रहे मौजूद

Kisan Kalyan Mission के कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारती, खंड विकास अधिकारी सुनित कुमार भाटी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, कृषि सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण एवं सहायक विकास अधिकारी आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा कृषकों को अपने-अपने विभाग में आई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, दिव्यांगजन अधिकारी अनिल त्यागी, वैधानिक डॉ डीके सिंह, सहायक विकास अधिकारी नरेश देव शर्मा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण डी पी एस पुंडीर, समाज कल्याण अधिकारी आईएसबी गोविंद शरण वर्मा, अवर अभियंता सुरजन सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर अधिकारीयों के अलावा भाजपा के सरधना मंडल अध्यक्ष राजीव जैन सरधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन एडवोकेट मलखान सैनी संजीव शर्मा आदि मंचासीन रहे।

image description
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.