बिहार

केके पाठक के अधिकारी ने पूछा- ‘बैठक में क्यों नहीं आए VC?’ रजिस्ट्रार ने फोन पर मंत्री के नाम को बना लिया ढाल..

बिहार ।  शिक्षा विभाग की बैठक को लेकर राजभवन और शिक्षा विभाग आमने-सामने हो गया था. अंतत: कुलपतियों (VC) ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के ही दिशा निर्देशों का पालन किया और बैठक में कुलपति नहीं आए. सिर्फ दो विश्वविद्यालयों के तीन प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को शिक्षा विभाग की बैठक हुई. शिक्षा विभाग ने कुलपतियों को इस बैठक में शामिल होने को लेकर चेतावनी भी दी थी. पत्र लिखकर इस बैठक में हिस्सा लेने को अनिवार्य बताया था. लेकिन बैठक में कुलपति शामिल नहीं हुए. वहीं बैठक में कुलपति शामिल नहीं हुए तो शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय में फोन भी किया गया और बैठक में शामिल नहीं होने की वजह पूछी गयी.

शिक्षा विभाग से आया फोन, रजिस्ट्रार से पूछी वजह..

शिक्षा विभाग की बुधवार को हुई बैठक में शामिल नहीं होने पर तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जवाहर लाल व रजिस्ट्रार डॉ विकास चंद्रा से जवाब मांगा गया है. विभाग के सहायक डायरेक्टर दीपक कुमार सिंह ने रजिस्ट्रार को फोन करके पूछा कि वे और कुलपति बैठक में क्यों नहीं आये. रजिस्ट्रार ने उनसे कहा कि कुलपति से बात करने के बाद मामले में बता पायेंगे, फिर रजिस्ट्रार ने कुलपति से बात की और बताया कि शिक्षा विभाग ने बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर जवाब मांगा है.

शिक्षा मंत्री के बारे में क्या बोले रजिस्ट्रार..

कुलपति से बात पूरी होने के तुरंत बाद डिप्टी डायरेक्टर ने टीएमबीयू के रजिस्ट्रार को दोबारा फोन करके कारण बताने को कहा. रजिस्ट्रार ने डिप्टी डायरेक्टर से कहा कि शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की थी, 28 फरवरी की बैठक स्थगित रहेगी. इसकी सूचना समाचारपत्रों से मिली. इस कारण से संशय की स्थिति बनी थी. लिहाजा शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल नहीं हो सके.

क्य पहले ही दी गयी थी जानकारी..?

सूत्र बताते हैं कि मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने उच शिक्षा निदेशालय को पत्र लिख कर पहले ही अवगत करा दिया था कि वह मीटिंग में विभिन्न वजह से शामिल नहीं हो पायेंगे. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कुछ एक विश्वविद्यालयों ने अपने-अपने परीक्षा सत्रों के बारे में जरूरी जानकारियां विभाग को भेज दी थी.

अब ट्रेनिंग कार्यक्रम पर गहराया ग्रहण..

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने बुधवार को होने वाली जिस बैठक में कुलपतियों की हाजिरी को अनिवार्य बता रखा था उसमें कोई भी कुलपति शामिल नहीं हुए. इतना ही नहीं बैठक में मगध और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अलावा किसी भी यूनिवर्सिटी ने एक भी प्रतिनिधि तक इस बैठक में नहीं भेजे. अब दो और तीन मार्च को शिक्षा विभाग ने कुलपतियों और कुलसचिवों समेत अन्य अधिकारियों को एक ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए बुलाया है. तो दूसरी तरफ राज्यपाल की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है कि उस सेमिनार में भी कोई कुलपति हिस्सा नहीं लें. जिसके बाद अब इस सेमिनार में भी किसी कुलपति या रजिस्ट्रार के पहुंचने की संभावना अब कम ही लग रही है.

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.