देश

नॉलेज सेंटर को नॉलेज इकोनॉमी का सेंटर बनना चाहिए: राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तकनीकी संस्थानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि नॉलेज सेंटर को नॉलेज इकोनॉमी का सेंटर बनना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो दिवसीय आगंतुक सम्मेलन-2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने इस दौरान नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास श्रेणियों में आगंतुक पुरस्कार 2021 भी प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू उच्च शिक्षा के 162 केंद्रीय संस्थानों की विजिटर हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य भारत को ग्लोबल नॉलेज पावर बनाना है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों के लिए बेहतर माहौल स्थापित करना है साथ ही इसमें अच्छे शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में शिक्षा की अहम भूमिका होगी।

सम्मेलन को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसमें देशभर के शिक्षाविदों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरक, सुश्रुत से लेकर पाणिनी आदि को हम समाजशास्त्र, प्राणि विज्ञान, ज्योतिष और भूगोल शास्त्र में नाम ले सकते हैं। उन्हीं की बदौलत हम आज यहां तक पहुंचे हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

18 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

19 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

19 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

19 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

19 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.