विदेश

कोविड: संरा ने साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी आबादी के टीकाकरण की रणनीति पेश की

टीका असमानता की चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी वैश्विक टीकाकरण रणनीति की शुरुआत की जिसका उद्देश्य इस साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी जबकि 2022 के मध्य तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इसने सितंबर के अंत तक हर देश और क्षेत्र की 10 फीसदी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था लेकिन उस तारीख तक 56 देश ऐसा नहीं कर पाए थे, जिनमें से अधिकतर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देश रहे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम गेब्रेयासुस के साथ संयुक्त ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान गुतारेस ने कहा, टीके की असमानता कोविड महामारी की सबसे अहम सहयोगी है। इससे वायरस के स्वरूपों को विकसित होने और तेजी से फैलने का मौका मिलता है जिससे दुनिया में और अधिक लोगों की जान चली जाती है। साथ ही आर्थिक मंदी बढ़ रही है जिससे खरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.