संवाददाता, ई रेडियो इंडिया
यूपी के बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अल्पसंख्यक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के माध्यम से रालोद अल्पसंख्यकों के बीच की दूरी को ख़त्म करना चाहती है, वो अपनी पैठ को और मज़बूत करना चाह रही है। गांव जुलेपुरा की सरजमीं से आग़ाज़ करते हुए इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि रालोद हमेशा से ही अल्पसंख्यकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली है । रालोद की सरकार ने ही उर्दू को मान्यता दी थी।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 1978 में गृह मंत्री रहते हुए अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया था इसके अलावा चरण सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भी तीन कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक ही बने थे। उन्होंने रालोद के मंच से यह भी कहा कि अब अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों को मिलकर बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकना है, पीएम मोदी ने कृषि क़ानून वापस करने के एलान को उन्होंने एक धोखा बताया, कहा कि साढ़े सात सौ किसानों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की नींद एक साल बाद खुली है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव है जो कि काफी नज़दीक है अब ऐसे में सियासी पार्टियों ने वोटरों को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है अब ऐसे में देखना ये होगा कि रालोद का यह अल्पसंख्यक कार्ड कितना रंग लाता है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.