उत्तर प्रदेश

शाम को कुल्‍चे का ठेला, दिन में रेकी और महिलाओं-बुजुर्गों से लूट

लखनऊ, शाम को कुल्चे का ठेला और दिन में रेकी कर महिलाओं और बुजुर्गों को लूटने वाले गिरोह के दो गुर्गों को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के लिए ऐसी गलियां चुनते थे, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं हो पाती थी। लूट के लिए चोरी की बाइक इस्तेमाल करने के साथ एक वारदात कर कुछ दिन तक अंडरग्राउंड हो जाते थे। आरोपितों से लूटे गए जेवरों के अलावा 8600 रुपये और चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं।

मड़ियांव इलाके में चोरों ने पीएसी कर्मी के बंद मकान को निशाना बनाकर 51 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे कैमरों की सीसी फुटेज खंगाल रही है। मड़ियांव के फैजुल्लागंज नन्दाफार्म निवासी शादाब बानो के मुताबिक 18 जुलाई को भाई की शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ लखीमपुर खीरी गई थी।

एक सप्ताह बाद वह घर पहुंची तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। अन्दर गई तो कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे 51 हजार रुपये नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी हो चुके थे। पति मो़ इसराइल खान 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

मजबूरी बताकर बेच देते थे लूट का माल
आरोपित लूट का माल बेचने के लिए भेष बदलकर ज्वेलर्स के यहां जाते थे। कभी सरदार का भेष बना तो कभी मजदूर या रिक्शा चालक बनकर पहुंचते थे। पारिवारिक मजबूरी बताकर लूट का सामान बेच देते थे।

जेल से छूट लगाया ठेला
पुलिस के मुताबिक जेल से छूटकर आने के बाद आरोपितों ने गोमतीनगर के विभूतिखण्ड इलाके में कुल्चे का ठेला लगाना शुरू किया था। कुछ समय बाद खास कमाई न होती हुई देखकर फिर लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। आरोपित शाम को ठेला लगाते थे आर दिन में लूट की घटना को अंजाम देते थे।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि मिनी स्टेडियम के पास से विभूतिखण्ड मूलपता पंजाब के फगवाड़ा अमर चौके निवासी विशाल खत्री (47) और पारा के मुन्नू खेड़ा देवपुर पारा निवासी योगेश भट्ट (34) को फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों पर विकासनगर, गुड़म्बा, चिनहट, विभूतिखण्ड, अलीगंज और बाराबंकी में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपित विशाल खत्री अभी कुछ समय पहले ही सात साल से अधिक की जेल काट कर आया है। पुलिस ने मंगलवार विकासनगर स्थित सीएमएस से बच्चे को घर लेकर लौट रही जानकीपुरम निवासी देवी के साथ हुई लूट समेत विकासनगर समेत आस-पास के इलाके में हुई लूट की आठ घटनाएं खोली हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.