सुल्तानपुर

लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च के लिए कांग्रेसियों का जत्था राजधानी रवाना

इसौली प्रत्याशी रहे बीएम यादव ने दर्ज कराई दमदार उपस्थिति
सुल्तानपुर। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गण सैकड़ों महिलाओं के साथ राजधानी रवाना हुए और कार्यक्रम में भाग लिया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कंचन सिंह, जिला सचिव प्रमिला गौतम, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, प्रदेश सचिव फिरोज अहमद, राहुल त्रिपाठी व वरिष्ठ नेता बीएम यादव भारी संख्या में महिलाओं के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से राजधानी के लिए रवाना हुए थे । मीडिया कोऑर्डिनेटर राजदेव शुक्ला ने बताया प्रदेश कमेटी के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों को महिलाओं के साथ पहुंचने का पत्र जारी किया गया था।

जिले से बीएम यादव ने महिलाओं को गुलाबी रंग का वस्त्र भेंट किया था जिसकी छटा राजधानी में दिखाई दी। वे बस भरकर महिलाओं के साथ राजधानी पहुंचे थे। वही जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा दर्जनों महिलाओं के साथ राजधानी के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश सचिव फिरोज अहमद, राहुल त्रिपाठी, कंचन सिंह, प्रमिला गौतम, जयप्रकाश पाठक, दयाशंकर दूबे ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.